Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने घाटशिला में दिखाई चुनावी ताकत, झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के लिए मांगा समर्थन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने घाटशिला में दिखाई चुनावी ताकत, झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के लिए मांगा समर्थन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 8, 2025Updated:November 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने घाटशिला में दिखाई चुनावी ताकत, झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के लिए मांगा समर्थन

    मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं और झारखंडी अस्मिता का किया जिक्र, कल्पना सोरेन ने दिवंगत रामदास सोरेन के अधूरे सपनों को पूरा करने की अपील की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित किया।

    मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष झामुमो और झारखंड के लिए गहरा दुख लेकर आया है, क्योंकि गुरुजी शिबू सोरेन के सच्चे शिष्य मंत्री रामदास सोरेन का निधन हो गया। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार जनता की सरकार है, जो हर पंचायत तक प्रशासन को ले जाने का कार्य कर रही है। आने वाले वर्ष में ऐसा कानून लाया जाएगा, जिससे BDO और CO जनता के घर-घर जाकर समस्याओं का समाधान करेंगे। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के संसाधनों पर कब्जा जमाने में लगी है, जबकि उनकी सरकार राज्य की जनता को प्राथमिकता देती है।

     

    कल्पना सोरेन ने कहा कि दिवंगत रामदास सोरेन घाटशिला को झारखंड का सबसे विकसित विधानसभा बनाना चाहते थे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में कई पहल की थीं, जिनमें सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और जनजातीय विश्वविद्यालय की परिकल्पना शामिल है। कल्पना सोरेन ने कहा कि रामदास सोरेन के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए जनता सोमेश सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाए।

     

    सभा में राज्यसभा सांसद महुआ माजी, सांसद विजय हासंदा, विधायक मथुरा महतो, सविता महतो और मंत्री दीपक बिरुआ सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भावनात्मक रूप से वोटरों को जोड़ने का किया प्रयास

     

    अलग राज्य की लड़ाई, झारखण्ड आंदोलन, देश का ऐतिहासिक आंदोलन रहा है। झारखण्ड राज्य हमें कोई भीख में नहीं मिला, इसे लड़कर लिया गया। आपको याद होगा आंदोलन के समय “कैसे लेंगे झारखण्ड, लड़ के लेंगे झारखण्ड” का नारा गूंजता था। आंदोलन में न जाने कितनी महिलाओं की मांग का सिंदूर उजड़ गया, न जाने कितने बच्चे अनाथ हो गए, न जाने कितने लोग अपने आप को कुर्बान कर दिए, तब हमें यह राज्य मिला।

    झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के लिए मांगा समर्थन सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने घाटशिला में दिखाई चुनावी ताकत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य की दुर्दशा का जिम्मेदार हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी
    Next Article कराकट की बेटी ज्योति सिंह की चुनावी हुंकार: “अब वादा नहीं, काम होगा”

    Related Posts

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    July 21, 2026

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    July 21, 2026

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।।

    चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.