Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कराकट की बेटी ज्योति सिंह की चुनावी हुंकार: “अब वादा नहीं, काम होगा”
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    कराकट की बेटी ज्योति सिंह की चुनावी हुंकार: “अब वादा नहीं, काम होगा”

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कराकट की बेटी ज्योति सिंह की चुनावी हुंकार: “अब वादा नहीं, काम होगा”

    कराकट में ‘ज्योति’ जली, पवन सिंह की पत्नी ने बदली चुनावी हवा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    कराकट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरी भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह जिस तरह लोगों से मिल रहीं हैं, उससे इस सीट पर सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं, उनके प्रति सहानुभूति की लहर देखने को मिल रही है।

     

    इसी क्रम में ज्योति सिंह ने शनिवार को एक भावनात्मक और जोशीले भाषण के साथ अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की। मंच से जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा “मेरा नाम है ज्योति सिंह। मैं कराकट की बेटी हूं, आपकी अपनी बेटी।”

     

    ज्योति सिंह ने अपने संबोधन में विकास और ईमानदारी को चुनाव का मुख्य मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि अब वादा नहीं, काम होगा। कराकट के हर कोने में विकास की ज्योति जलेगी। उनका चुनाव चिन्ह मोती की माला है, जिसे उन्होंने कराकट की एकता और सामूहिक शक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि हर मोती एक परिवार, एक किसान, एक नौजवान, एक माताजी, एक बहन है। हम सब मिलकर कराकट को सशक्त और समृद्ध बनाएंगे।

     

    अपने घोषणापत्र जैसे वादों में ज्योति सिंह ने किसानों को उचित मूल्य, युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और गांव-गांव तक स्वास्थ्य सुविधाओं की गारंटी देने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि वर्षों से कराकट केवल वादों का शिकार रहा है, अब बदलाव की ज्योति जलाने का समय आ गया है। जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार नेता नहीं, अपनी बेटी को चुनिए। मोती की माला का बटन दबाइए और कराकट की नई कहानी लिखिए।

     

    ज्योति सिंह का यह संबोधन कराकट की राजनीतिक गलियों में नई चर्चा का विषय बन गया है। कई स्थानीय युवाओं और महिलाओं ने उनके अभियान को जनता से जुड़ा, भावनात्मक और मुद्दा-आधारित बताया है। कुल मिलाकर, कराकट में अब मुकाबला सिर्फ दलों के बीच नहीं, बल्कि जनता बनाम राजनीति की पुरानी शैली के बीच होता दिख रहा है।

    बहरहाल कह सकते हैं कि अब मुकाबला केवल दलों के बीच नहीं बल्कि भावनाओं बनाम सत्ता के बीच का बन चुका है कराकट की गलियों में अब चर्चा यही है कि इस बार कोई दल नहीं बेटी की ज्योति जलेगी चर्चा है कि कराकट में ‘ज्योति’ जली, पवन सिंह की पत्नी ने बदली चुनावी हवा

    कराकट की बेटी ज्योति सिंह की चुनावी हुंकार: “अब वादा नहीं काम होगा”
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने घाटशिला में दिखाई चुनावी ताकत, झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के लिए मांगा समर्थन
    Next Article विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, कहा- तांती समाज को मिले न्याय, अनुसूचित जाति में शामिल करने की उठाई मांग

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.