जादूगोड़ा में महागठबंधन की पदयात्रा, सोमेश सोरेन के समर्थन में जुटी कांग्रेस
राष्ट्र संवाद संवाददाता
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्री सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में जादूगोड़ा में जोरदार पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता ने हिस्सा लिया।
जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य की महागठबंधन सरकार ने विकास की नई मिसालें कायम की हैं। घाटशिला में दिवंगत विधायक रामदास सोरेन ने अनेक विकास कार्य कराए थे, जिनका लाभ जनता को मिला है। उन्होंने कहा कि कई कार्य अधूरे हैं जिन्हें अब सोमेश बाबू आगे बढ़ाएंगे। जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि “घाटशिला की जनता सोमेश बाबू को आशीर्वाद देकर स्व. रामदास दा के अधूरे सपनों को पूरा करने में सहयोग करे।”
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह, स्थानीय नेता टिकी मुखी सहित प्रखंड अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

