‘माधवी उपाध्याय की द्वितीय काव्य संकलन ‘द्वार मन के सजे ‘ लोकार्पित’ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मानस सभागार में नगर के सुप्रसिद्ध कवयित्री एवं साहित्य समिति, तुलसी भवन की प्रचार सचिव माधवी उपाध्याय की द्वितीय काव्य संग्रह ‘ द्वार मन के सजे ‘ का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद तथा संचालन , साहित्य समिति की सदस्य पूनम महानंद ने की । कार्यक्रम में अतिथिद्वय स्थानीय अर्का जैन विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉo अंगद तिवारी तथा राॅची से पधारीं सुविख्यात साहित्यकार डॉo…
Author: dhiraj Kumar
चंपई सोरेन हुए भावुक, कहा मेरे बेटे का अपमान, आदिवासियों की अस्मिता पर चोट घाटशिला उपचुनाव में थमा चुनावी शोर, अब घर-घर पहुंचेंगे प्रत्याशी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 08 नवम्बर 2025 – घाटशिला विधानसभा उपचुनाव का चुनाव प्रचार शनिवार शाम थम गया। अब प्रत्याशी सिर्फ डोर-टू-डोर संपर्क कर सकेंगे। चुनावी सरगर्मी थमते ही सभी दलों और प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। जीत का फैसला 14 नवम्बर को होगा। हालांकि इस उपचुनाव के नतीजे से राज्य सरकार पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा…
बस में गांजा लेकर आ रहे तस्कर को बहरागोड़ा पुलिस ने दबोचा 20 किलो गांजा बरामद, खड़गपुर से घाटशिला ले जा रहा था आरोपी राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा: गुप्त सूचना पर बहरागोड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को बस स्टैंड पर छापामारी कर एक व्यक्ति को 20.050 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, खड़गपुर की ओर से बस में गांजा लेकर आने की सूचना पर अंचलाधिकारी बहरागोड़ा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। छापामारी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को बोरा लिये देखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।…
सुखद स्मृतियों के साथ चार दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का समापन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शहर की जानी-मानी चित्रकार मुक्ता गुप्ता की संस्था ‘अन्विति’ की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का रविवार को समापन हो गया। रविवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय भी इस कार्यशाला में शरीक हुए और उन्होंने मुक्ता गुप्ता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने वर्कशाप में आए हुए चित्रकारों को 14 से 20 नवंबर तक बोधि मैदान में आयोजित होने वाले बाल मेला के लिए आमंत्रित किया। रविवार की शाम जमशेदपुर के डीएफओ सबा आलम अंसारी ने सभी चित्रकारों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया…
स्लम एरिया में रहने वाले बच्चे भी शामिल होंगे बाल मेले में राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और चतुर्थ बाल मेला के संरक्षक सरयू राय की अध्यक्षता में रविवार को मेले की तैयारियों को लेकर जरूरी बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में बाल कल्याण से जुड़े लोग तो शामिल हुए ही, विभिन्न स्कूलों के खेल प्रशिक्षक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। 14 से 20 नवंबर तक शहर के बोधि मैदान, गरम नाला, साकची में यह आयोजन होना है। इसको लेकर रोजाना बैठकों का दौर जारी है। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान…
महिला पौरोहित्य द्वारा संपन्न हुआ प्रणव–तनीषा का आदर्श वैदिक विवाह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से साकची में आयोजित आदर्श विवाह समारोह में देवेंद्र कुमार सिंह (सब इंस्पेक्टर, गिरिडीह) के पुत्र प्रणव कुमार और बृजेंद्र कुमार बृजेश (कटिहार) की सुपुत्री तनीषा प्रिया का विवाह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। इस वैवाहिक समारोह की विशेषता रही कि विवाह महिला पौरोहित्य तात्विक डॉ. आशु के द्वारा संपन्न कराया गया। विवाह वैदिक मंत्र “ॐ मधु वाता ऋतायते मधु क्षरंतु सिंधवः” के उच्चारण के साथ हुआ, जिसमें वर-वधू ने समाज को साक्षी मानकर परमब्रह्म और मार्गगुरुदेव…
सीएसआईआर-एनएमएल में “क्रिटिकल मेटल्स 2025” अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : खनन मंत्रालय के राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन (NCMM) के तहत उत्कृष्टता केंद्र सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “क्रिटिकल मेटल्स 2025” का आज सफल समापन हुआ। सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने क्रिटिकल मेटल्स के खनन, संवर्धन, पुनर्चक्रण और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन पर विचार-विमर्श किया। फ्रांस के प्रोफेसर अलेक्ज़ांद्र शेन और प्रोफेसर एरिक डी. वैन हुलबुश ने बैटरी रीसाइक्लिंग और ई-वेस्ट से मेटल रिकवरी पर व्याख्यान दिए। अंतिम दिन उत्कृष्ट शोध प्रस्तुतियों को पुरस्कृत किया गया — मौखिक प्रस्तुति…
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में जलापूर्ति योजना अधर में, दो साल बाद भी अधूरा पड़ा फिल्टर प्लांट निर्माण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पानी की आपूर्ति के लिए 2023 में शुरू किया गया नया प्लांट निर्माण आज तक अधर में लटका हुआ है। परियोजना की प्रगति शून्य है और अब तक इंटेक वेल का भी कोई पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के अनुसार, स्वर्णरेखा नदी के तटबंध तक काटे जाने के बावजूद कार्य स्थल पर कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। फिल्टर प्लांट की वर्तमान स्थिति जमीनी हकीकत को उजागर करती है—जहां केवल अधूरा ढांचा…
घाटशिला के मतदाताओं का रुझान झामुमो क़ी तरफ : सुधीर कुमार पप्पू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का रुझान झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर है। वहां पहले भी जनता तीर धनुष छाप पर बटन दबाते हुए आ रही हैं। भारतीय जनता पार्टी क़ी करारी हार होगी। सामाजिक चिंतक और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें कहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा का चुनाव प्रचार काफी फीका चल रहा है उनके चुनावी जनसभा में भीड़ नदारत है जबकि मुख्यमंत्री और झामुमो नेता हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के जनसभा में भीड़ देखी जा रही है। कभी…
निशान सिंह को भगवान सिंह ने किया सम्मानित: पालकी साहिब के भव्य स्वागत की चहुओर हो रही सराहना राष्ट्र संवाद संवाददाता सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह को नगर कीर्तन के दौरान पालकी साहिब के जोरदार और अविस्मरणीय स्वागत के लिए शनिवार को स्मारिका देकर सम्मानित किया। यह आयोजन कोल्हान क्षेत्र की संगत और सभी गुरुद्वारा कमेटियों के लिए एक सुखद अहसास का प्रतीक बना, जहां पूरे जमशेदपुर में इस भव्य स्वागत की खूब प्रशंसा हुई। सम्मान ग्रहण करते हुए साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंहने प्रमुखता…
