Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्लम एरिया में रहने वाले बच्चे भी शामिल होंगे बाल मेले में
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    स्लम एरिया में रहने वाले बच्चे भी शामिल होंगे बाल मेले में

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्लम एरिया में रहने वाले बच्चे भी शामिल होंगे बाल मेले में

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और चतुर्थ बाल मेला के संरक्षक सरयू राय की अध्यक्षता में रविवार को मेले की तैयारियों को लेकर जरूरी बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में बाल कल्याण से जुड़े लोग तो शामिल हुए ही, विभिन्न स्कूलों के खेल प्रशिक्षक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। 14 से 20 नवंबर तक शहर के बोधि मैदान, गरम नाला, साकची में यह आयोजन होना है। इसको लेकर रोजाना बैठकों का दौर जारी है। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चतुर्थ बाल मेले का आयोजन हो रहा है।

    बैठक की जानकारी देती हुई मेला आयोजन समिति की मंजू सिंह ने बताया कि इस बार मेले में स्लम बस्ती में रहने वाले वो बच्चे भी हर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जो किसी विद्यालय में नहीं जाते। यह फैसला बाल आयोग से जुड़े संजय जी के सुझाव पर आया। श्री राय ने बाल मेला समिति को निर्देशित किया कि ऐसे बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर मेले में शामिल कराया जाए।

    मंजू सिंह ने बताया कि इस बैठक में 26 स्कूलों के खेल प्रशिक्षक/शिक्षकों ने भाग लिया। उन सभी को यह बताया गया कि उन्हें क्या करना है। कुछ खेल प्रशिक्षकों ने बहुमूल्य सुझाव दिये जिन्हें मान लिया गया। बैठक में हर इवेंट पर विस्तृत चर्चा हुई। श्री राय ने बैठक में कहा कि जो जरूरी उपक्रम करने हैं, वो किये जाएं।

    बैठक में इस बात को लेकर विस्तृत चर्चा हुई कि कैसे हर स्कूल के बच्चों को इस मेले में बुलाया जाए। कुछ सुझाव बेहद शानदार थे जिन्हें तत्काल मान लिया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से भी बच्चों तक बाल मेला की सूचना देने का फैसला हुआ जिस पर तत्क्षण काम प्रारंभ हो गया। बैठक में चतुर्थ बाल मेला आयोजन समिति के संयोजक मनोज सिंह, सुधीर सिंह समेत भारी संक्या में लोग मौजूद रहे।

    स्लम एरिया में रहने वाले बच्चे भी शामिल होंगे बाल मेले में
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघाटशिला उपचुनाव: अस्मिता, गठबंधन और “घर का दर्द” के बीच सियासी जंग अंतिम दौर में
    Next Article सुखद स्मृतियों के साथ चार दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का समापन

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.