Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निशान सिंह को भगवान सिंह ने किया सम्मानित: पालकी साहिब के भव्य स्वागत की चहुओर हो रही सराहना
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    निशान सिंह को भगवान सिंह ने किया सम्मानित: पालकी साहिब के भव्य स्वागत की चहुओर हो रही सराहना

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निशान सिंह को भगवान सिंह ने किया सम्मानित: पालकी साहिब के भव्य स्वागत की चहुओर हो रही सराहना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह को नगर कीर्तन के दौरान पालकी साहिब के जोरदार और अविस्मरणीय स्वागत के लिए शनिवार को स्मारिका देकर सम्मानित किया। यह आयोजन कोल्हान क्षेत्र की संगत और सभी गुरुद्वारा कमेटियों के लिए एक सुखद अहसास का प्रतीक बना, जहां पूरे जमशेदपुर में इस भव्य स्वागत की खूब प्रशंसा हुई।

    सम्मान ग्रहण करते हुए साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंहने प्रमुखता से कहा कि इस सम्मान का पूरा श्रेय गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को जाता है, जिनकी सटीक प्लानिंग और परिश्रम की बदौलत साकची गुरुद्वारा कमिटी की सराहना चहुँओर हो रही है। इस सम्मान से पूरी कमिटी भविष्य में और अधिक सामाजिक और धार्मिक समागम को व्यापक पैमाने पर करने के लिए प्रेरित महसूस कर रही है। सम्मान लेने के दौरान वरीय उपाध्यक्ष सरदार सतनाम सिंह घुम्मण भी उपस्थित थे। सीजीपीसी के महासचिव सरदार अमरजीत सिंह, जो मंच का संचालन कर रहे थे, जैसे ही साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान निशान सिंह का नाम पुकारा तो पूरा दरबार साहिब “बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारों से गूंज उठा। सरदार निशान सिंह और सरदार सतनाम सिंह घुम्मण को सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार गुरमीत सिंह तोते और सरदार शैलेन्द्र सिंह ने स्मारिका भेंट कर सम्मानित किया।

    धार्मिक दृष्टिकोण से यह सम्मान गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी के प्रति श्रद्धा और सेवा भाव की जीत है, जो सिख धर्म के मूल सिद्धांतों – सेवा, समानता और संगत की एकता को मजबूत करता है। व्यावहारिक रूप से, यह आयोजन सामाजिक समरसता और धार्मिक समागमों को बड़े पैमाने पर आयोजित करने की प्रेरणा देता है, जिससे समुदाय में आपसी सहयोग और उत्साह बढ़ता है।

    निशान सिंह को भगवान सिंह ने किया सम्मानित: पालकी साहिब के भव्य स्वागत की चहुओर हो रही सराहना
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर ने किया विधायक चुन्ना सिंह का भव्य स्वागत, घाटशिला उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन
    Next Article घाटशिला के मतदाताओं का रुझान झामुमो क़ी तरफ : सुधीर कुमार पप्पू 

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.