झामुमो गठबंधन सरकार में बांगला, ओड़िया तथा क्षेत्रीय व जनजातीय भाषाओं की उपेक्षा हुई : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा की झामुमो गठबंधन सरकार में ओड़िया , बांगला तथा क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषाओं की उपेक्षा हुई। उन्होंने कहा कि झारखंड में बड़ी संख्या में लोगों की मातृभाषा ओड़िया एवं बांगला है। नई शिक्षा नीति में प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में ही प्रदान करने का निर्देश है। परन्तु राज्य सरकार ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया । सरकार ने बांगला, ओड़िया तथा अन्य क्षेत्रीय भाषाओं का न तो पुस्तक उपलब्ध करवाने में कोई रुचि दिखाई और न ही शिक्षकों के बहाली में दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने कहा कि रांची में महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के नाम के विश्वविद्यालय का नाम बदलकर हेमन्त सरकार ने बंगभाषी समाज को आहत पहुंचाया है। डॉ गोस्वामी ने लोगों से आगामी घाटशिला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। डाॅ गोस्वामी आज घाटशिला के डाहीगोड़ा स्थित सर्कस मैदान में पार्टी द्वारा आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

