नशा मनुष्य को पशु समान बना देता है: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम
भगवान को नशा से जोड़ना महापाप – सुनील आनंद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल द्वारा सोनारी, कदमा और गदरा क्षेत्र में “शराब एवं नशीले पदार्थ मानव समाज के लिए हानिकारक” विषय पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
टीम के सुनील आनंद ने कहा कि नशा मनुष्य की चेतना को नष्ट कर उसे हिंसक पशु के समान बना देता है। भगवान को नशा से जोड़ना महापाप है, क्योंकि भगवान सदैव मानवता के कल्याण के लिए आते हैं।
उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति की चेतना, ऊर्जा और निर्णय क्षमता को कमजोर कर तमोगुण बढ़ाता है और आध्यात्मिक प्रगति में बाधा बनता है। लोगों से नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की गई।

