Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भटके हुए सांडों पर जेएनएसी का सर्वेक्षण अभियान, 80 सांडों की हुई पहचान
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भटके हुए सांडों पर जेएनएसी का सर्वेक्षण अभियान, 80 सांडों की हुई पहचान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भटके हुए सांडों पर जेएनएसी का सर्वेक्षण अभियान, 80 सांडों की हुई पहचान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) द्वारा उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में भटके हुए पशुओं, विशेषकर सांडों की पहचान एवं संख्या का सर्वेक्षण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सड़कों पर आवारा पशुओं से होने वाली असुविधा को रोकना और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।

     

    सर्वेक्षण टीम ने शहर के प्रमुख क्षेत्रों में निरीक्षण कर कुल 80 सांडों की पहचान की। इनमें साकची में 13, सिदगोड़ा में 8, सोनारी में 9, बिस्टुपुर में 8, खराबगजहर में 5, मरीन ड्राइव में 5, नमदा बस्ती में 5, राम मंदिर (टेल्को) में 3, रिफ्यूजी कॉलोनी में 3, केबल टाउन में 3, कदमा शास्त्री नगर में 3, शास्त्री नगर ब्लॉक-5 में 3, सीतारामडेरा में 4, एग्रिको में 2, बारिडीह बाजार में 2, संडे मार्केट (बिर्सा नगर) में 2 और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में 2 सांड पाए गए।

     

    सर्वेक्षण कार्य में डॉ. सागर हांसदा (पशु चिकित्सक), राजस्व निरीक्षक एवं संबंधित क्षेत्र के स्वच्छता पर्यवेक्षक शामिल रहे। सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया गया है कि चिन्हित स्थानों से भटके हुए पशुओं को सुरक्षित रूप से पकड़कर पशु शरणालय में स्थानांतरित किया जाए। साथ ही, पशु मालिकों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

     

    उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार ने बताया कि यह अभियान शहर में भटके हुए पशुओं की समस्या पर नियंत्रण लाने हेतु एक सतत प्रक्रिया है, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सड़कों पर सुचारू आवागमन बना रहे।

    80 सांडों की हुई पहचान भटके हुए सांडों पर जेएनएसी का सर्वेक्षण अभियान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझामुमो गठबंधन सरकार में बांगला, ओड़िया तथा क्षेत्रीय व जनजातीय भाषाओं की उपेक्षा हुई : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी
    Next Article सेना के जवान और शिक्षिका के घर में लाखों की चोरी, बिरसानगर पुलिस जांच में जुटी

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.