Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रकाशोत्सव पर साकची गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार के दूसरे दिन “धन नानक तेरी वड्डी कमाई” सबद श्रवण कर संगत हुई अलौकिक भक्ति में लीन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    प्रकाशोत्सव पर साकची गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार के दूसरे दिन “धन नानक तेरी वड्डी कमाई” सबद श्रवण कर संगत हुई अलौकिक भक्ति में लीन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशोत्सव पर साकची गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार के दूसरे दिन “धन नानक तेरी वड्डी कमाई” सबद श्रवण कर संगत हुई अलौकिक भक्ति में लीन

    कीर्तन दीवान का समापन कल, संगत इस अलौकिक आयोजन का लाहा लेने जरूर भरें हाजरी: निशान सिंह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सिख धर्म के संस्थापक पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर साकची गुरुद्वारा साहिब में आयोजित तीन दिवसीय कीर्तन दरबार के दूसरे दिन धार्मिक उत्साह चरम पर रहा। गुरुवार को हजूरी रागी, कीर्तनकारों और ढाडी जत्थे के गायन ने संगत को गुरु की वडियाई में निहाल कर दिया, जबकि धर्म रक्षा की पुकार ने श्रद्धालुओं के हृदयों में वीर रस का संचार किया।

    कार्यक्रम की शुरुआत भाई साहिब भाई सरबजीत सिंह जी सुचेतगढ़ (हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, अमृतसर) के दिव्य कीर्तन से हुई। उन्होंने ‘धन्य नानक तेरी वड्डी कमाई’ और ‘मेरे साहा में हर दर्शन सुख होय’ शबदों का भावपूर्ण गायन कर संगत को गुरु की महिमा में डुबो दिया। इसके पश्चात सिख स्त्री सत्संग सभा साकची तथा सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था की बीबीयों ने सबद-कीर्तन प्रस्तुत कर गुरु नानक देव जी के गुणगान से वातावरण को भक्तिमय बनाया।

    मुख्य ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह मन्नन ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंगों के अनुसार गुरमत विचार साझा किए। उन्होंने गुरु नानक देव जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं, उनके उद्धारक यात्राओं और सिख इतिहास की गहन व्याख्या कर श्रद्धालुओं को प्रेरित किया।

    धार्मिक दीवान में वीर रस का संचार ढाडी जत्था भाई हरप्रीत सिंह जेठुवाल (अमृतसर साहिब) ने किया। उन्होंने “छेती भेजो कोई रखवाला धर्म बचावन नू” गीत का गायन प्रस्तुत किया, जिसके शब्दार्थ थे कि जब धरती पर जुल्म की इंतहा हो गई तो धरती ने पुकारा, कोई रखवाला भेजो जो धर्म की रक्षा कर इस दुनिया का उद्धार कर सके।

    गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची के प्रधान निशान सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी विश्व में शांति और समानता का संदेश दे रही हैं। इस कीर्तन दरबार में बड़ी संख्या में संगत की उपस्थिति सिख धर्म की जीवंतता का प्रमाण है। उधर, पूर्व महामंत्री परमजीत सिंह काले ने कहा कि यह दिवान गुरु नानक देव जी की उस शिक्षण को जीवंत करता है जिसमें उन्होंने अन्याय के विरुद्ध खड़े होने का संदेश दिया। आज के दौर में धर्म रक्षा की यह पुकार और प्रासंगिक हो गई है।

    बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगत ने दीवान में भाग लिया और शब्द कीर्तन गायन प्रस्तुति से निहाल हुई। अंत में गुरु का अटूट लंगर श्रद्धापूर्वक वितरित किया गया, जो गुरु नानक देव जी की समानता और सेवा की भावना का प्रतीक बना।

    तीसरे दिन के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें और अधिक संगत के शामिल होने की उम्मीद है।

    प्रकाशोत्सव पर साकची गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार के दूसरे दिन “धन नानक तेरी वड्डी कमाई” सबद श्रवण कर संगत हुई अलौकिक भक्ति में लीन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमतदान में 5 दिन शेष, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जादूगोड़ा में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
    Next Article पीडीएस डीलरों को जल्द मिलेगा 14 माह का बकाया कमीशन राज्य सरकार ने 52 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की

    Related Posts

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    April 26, 2026

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.