Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आवास आवंटन में बड़ा खेला! जूनियर को मिला मकान, सीनियर रह रहे किराए पर
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आवास आवंटन में बड़ा खेला! जूनियर को मिला मकान, सीनियर रह रहे किराए पर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आवास आवंटन में बड़ा खेला! जूनियर को मिला मकान, सीनियर रह रहे किराए पर

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    कोरबा:-एसईसीएल के कुसमुंडा क्षेत्र में आवास आवंटन में जमकर खेला हो रहा है। स्थिति यह है कि कुसमुंडा के जूनियर कर्मचारी कंपनी के मकानों में रह रहे हैं और सीनियर कर्मचारियों को किराए पर मकान लेकर रहना पड़ रहा है। कुसमुंडा क्षेत्र में हो रहे आवास आवंटन में गड़बड़ी को लेकर अब श्रमिक संगठन बीएमएस ने मोर्चा खोल दिया है और कर्मचारियों को उनकी वरीयता के आधार पर आवास आवंटन की मांग प्रबंधन से की है।

    वहीं कुछ दिनों पहले संयुक्त श्रमिक संगठनों के आंदोलन के ऐलान और प्रबंधन से हुई चर्चा के बाद बीएमएस को छोड़ जिस तरह से चार अन्य श्रमिक संगठनों ने कर्मचारियों के आवास आवंटन से जुड़े मुद्दे पर प्रबंधन के समक्ष प्रस्ताव रखा और समझौता कर आंदोलन स्थगित कर दिया उसको लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

    बैठक के मिनट्स सामने आने के बाद इस विषय पर चार यूनियन एसईकेएमसी, एसकेएमएस, एचएमएस और केएसएस ने आबंटन को लेकर जो सुझाव रखें, उसके अनुसार कुसमुंडा क्षेत्र में 94 क्वार्टरों का आवंटन श्रमिक संगठनों के सुझाए गए तरीके से करने के लिए कहा गया।

    वहीं इस विषय पर प्रबंधन की ओर से श्रमिक संगठनों द्वारा उठाए गए आवास आवंटन संबंधी आदेशों की समय सीमा निश्चित कर दी गई है। बीएमएस ने इस मुद्दे को लेकर भी अब सीधे-सीधे चारों यूनियनों की भूमिका पर ही सवाल उठाए हैं। क्योंकि बैठक में सिर्फ बीएमएस यूनियन की ओर से ही कर्मचारियों को वरीयता के आधार पर आवास आवंटन की मांग रखी गई थी।

    बीएमएस ने की आवास आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत
    बीएमएस ने कुसमुंडा महाप्रबंधक को पत्र देकर आवास आबंटन में गड़बड़ी की शिकायत की है और कहा है कि इससे कर्मचारियों और संगठन के पदाधिकारियों में नाराजगी है। संगठन ने कहा कि आवास आबंटन की गड़बड़ी रोकी जाए ताकि भविष्य में इसके कारण कोई विवाद उत्पन्न न हो और कोयला उत्पादन पर इसका विपरित असर न पड़े। कर्मचारियों को वरीयता के आधार आवंटन हो।

    एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के जेसीसी सदस्य अमिया मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र के 1500 कर्मचारियों को आज तक आवास नहीं मिल पाया है।

    आवास आवंटन में बड़ा खेला! जूनियर को मिला मकान सीनियर रह रहे किराए पर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड की पहली महिला डीजीपी बनीं आईपीएस तदाशा मिश्रा, संभाला पदभार
    Next Article जमशेदपुर में चोरों का तांडव, पुलिस के लिए बनी चुनौती

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    July 21, 2026

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.