चांडिल अंचल प्रशासन की अनदेखी से आसानबनी में पुराना NH-33 बना अतिक्रमण , ग्रामीणों में रोष राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल अंचल क्षेत्र अंतर्गत आसानबनी पंचायत के फदलोगोड़ा में पुराने एनएच-33 की भूमि पर तेजी से अतिक्रमण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन की उदासीनता का फायदा उठाकर दबंगों द्वारा सरकारी भूमि पर पक्का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जमशेदपुर के कथित इमरान नामक व्यक्ति द्वारा “झारखंड वाहन वॉशिंग सेंटर” के लिए चहारदीवारी खड़ी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर…
Author: dhiraj Kumar
अमर सेन के छाया नाटक से लोग अचंभित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। चतुर्थ बाल मेले में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैंड स्टेडोग्राफर अमर सेन ने अपनी हथेलियों का कमाल दिखाया। शो शुरू करने के पहले उन्होंने स्मॉल इंपॉसिबल और इंपोसिबल के दो उदाहरण दिए। स्मॉल इंपॉसिबल में उन्होंने जनसमूह से कहा कि वे पहले और दूसरे हाथ के तर्जनी और छोटी अंगुली को हिलाने का टास्क करें। लोग ऐसा नहीं कर पाए। इंपोसिबल में उन्होंने आमजन से दाहिने पैर की एडी को जमीन पर रख कर सभी अंगुलियों ऊपर कर 6 बनाने को कहा। किसी से 6 नहीं बना। बना तो अंक…
उन्नत धातुकर्म तकनीकों में सहयोग—सीएसआईआर-एनएमएल और इलेक्ट्रोथर्म के बीच एमओयू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) और इलेक्ट्रोथर्म (इंडिया) लिमिटेड ने उन्नत सामग्रियों, इलेक्ट्रिकल स्टील्स और धातुकर्म नवाचारों के विकास हेतु एक रणनीतिक एमओयू पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत नई मिश्रधातुओं, क्षरण-रोधी कोटिंग्स, फंक्शनल सामग्रियों तथा आयात-प्रतिस्थापन तकनीकों पर संयुक्त अनुसंधान, पायलट-स्तरीय परीक्षण और तकनीकी विशेषज्ञता का आदान-प्रदान होगा। वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। तीन वर्ष की अवधि के इस एमओयू के अंतर्गत दोनों संस्थान संयुक्त आरएंडडी, संयंत्र-स्तरीय परीक्षण और नवाचार आधारित उत्पादों के व्यावसायीकरण को आगे बढ़ाएंगे।
राज्यपाल के आगमन को लेकर मेला मैदान का निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार बुधवार, 19 नवंबर को चतुर्थ बाल मेला में शामिल होने के लिए जमशेदपुर आ रहे हैं। उनके आगमन के मद्देनजर मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने मेला परिसर का निरीक्षण किया। राज्यपाल मेले में किस रास्ते से प्रवेश करेंगे, कहां किस व्यवस्था को दुरुस्त करना है, इन बातों पर चर्चा की गई। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ थे। अधिकारियों में डीडीसी, एसडीएम और डिप्टी एसपी (ट्रैफिक) मौजूद थे।
आनंद मार्ग के प्रयास से 2 होठ 2 तालु कटे वाले मरीज का निशुल्क सफल ऑपरेशन दुर्गापुर में किया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल, प्रिवेंशन ऑफ़ क्रुएल्टी एनिमल्स एंड प्लांट्स, ऑपरेशन स्माइल एवं इंगा हेल्थ फाउंडेशन के प्रयास से जन्मजात कटे होठ व तालु वाले रोगियों के लिए नि:शुल्क ऑपरेशन हेतु जांच शिविर का आयोजन सितंबर महीने में उर्मिला भवन सोनारी में किया था गया था । चिन्हित 2 होठ एवं कटे तालु जबकि 2 केवल कटे तालु वाले मरीज हैं ऑपरेशन स्माइल मिशन दुर्गापुर में किया गया। ऑपरेशन नि:शुल्क किया गया। दुर्गापुर आईक्यू मेडिकल…
जमशेदपुर पुस्तक मेले में “दा लास्ट फाइट फॉर फ्रीडम” का लोकार्पण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के रविन्द्र भवन में आयोजित “जमशेदपुर पुस्तक मेला” में लेखक परेश कुमार नंदी की अंग्रेज़ी पुस्तक “The Last Fight for Freedom: An Unforgettable Journey Manipur” का भव्य लोकार्पण किया गया। अनावरण संयोजक आशीष चौधरी, सिनेमेटोग्राफर पार्थ भट्टाचार्य, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका संध्या प्रधान, आकाशवाणी के वरिष्ठ संचालक उत्पल दत्त और बंगाल क्लब के सचिव सौम्य सेन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। बाचिक कलाकार कमला मुखर्जी और मिठू मंडल ने कविता पाठ कर माहौल को गरिमामय बनाया। पुस्तक…
जमशेदपुर पूर्वी में विधानसभा में विकास को मिल रही रफ्तार लगातार दूसरे दिन विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस में 43 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बर्मामाइंस में मंगलवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने लगभग 43 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। लगातार दूसरे दिन जारी इस विकास कार्यों के शिलान्यास से क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। शिलान्यास की गई योजनाओं में बर्मामाइंस भक्तिनगर में मुख्य मार्ग के दोनों ओर पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन एवं पौधरोपण के साथ सौंदर्याकरण, श्री राम आश्रम…
प्रदूषण हटाओ, हवा बचाओ का मंचन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। चतुर्थ बाल मेले में मौजूदा प्रदूषण की समस्या पर करारा प्रहार करते हुए वायुवीर संस्था ने एक लघु नाटिका पेश की। शीर्षक था प्रदूषण हटाओ, हवा बचाओ। इस नाटक में प्रदूषण कैसे फैलता है, हम लोग कैसे अपने घर से ही प्रदूषण फैलाने का काम करते हैं, कैसे स्वच्छता का ध्यान नहीं रखते, कैसे घर के कूड़े को इधर-उधर फेंक देते हैं या फिर उसे चोरी-छुपे जला देते हैं, इस पर करारा वार किया गया। कुल पांच मिनट की इस लघु नाटिका का मैसेज बड़ा साफ है-प्रदूषण का अंत घर…
शतरंज में सारांश सिंह और मोनाली ने जमाया धाक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर. । चतुर्थ बाल मेला में खेले गये खोखो प्रतियोगिता (बालक) के ग्रुप सी में विवेक विद्यालय, छोटा गोविंदपुर की टीम प्रथम जबकि मेसर्स पोटका की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में विवेक विद्य़ालय, छोटा गोविंदपुर की टीम प्रथम रही जबकि श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। ग्रुप डी (बालक वर्ग) में एसएस प्लस 2 हाईस्कूल की टीम प्रथम रही जबकि दूसरे स्थान पर जेवियर पब्लिक स्कूल की टीम रही। ग्रुप डी (बालिका वर्ग) में एसएस प्लस 2 हाई स्कूल की टीम प्रथम…
परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय के प्राथमिक इकाई में मनाया गया सी सी ए डे, 400 ।प्रतिभागी बच्चों को किया गया पुरस्कृत राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा : परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा की प्राथमिक इकाई में आज मंगलवार को सी सी ए डे मनाया गया।इधर इस मौके पर बच्चों के बीच कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहां समारोह के मुख्य अतिथि सह यूसिल के उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार ने 400 प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इसके पूर्व बच्चों की ओर से अतिथियों के स्वागत में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।जिसे सभी लोगों ने सराहा।इसके पूर्व विद्यालय के प्राचार्य डी…
