टाटा कंपनी के संवेदक पर मजदूरों को हटाने का आरोप, यूथ इंटक ने उप श्रमायुक्त से की मुलाकात राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटा कंपनी के एक संवेदक द्वारा मजदूरों को बिना कारण काम से बाहर किए जाने के मामले को लेकर यूथ इंटक ने उप श्रमायुक्त से मुलाकात की और मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग उठाई। मजदूरों ने इसकी शिकायत मार्च माह में ही की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई न होने से वे परेशान हैं। मामला यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह के समक्ष रखा गया। उन्होंने कहा कि बिना कारण मजदूरों को हटाना कानूनी…
Author: dhiraj Kumar
उपायुक्त ने दिए बिना अनुमति मशीन लगाने पर कार्रवाई के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में पीसी–पीएनडीटी एक्ट की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के अल्ट्रासाउंड केंद्रों द्वारा कानून के अनुपालन की समीक्षा की गई और नवीकरण/नए पंजीकरण से जुड़े प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया। समिति ने आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने की शर्त पर नए मशीन के 3, निबंधन नवीकरण के 2, नए रजिस्ट्रेशन के 2, चिकित्सक सम्मिलन के 6, स्थान परिवर्तन के 1 तथा मशीन डेमोस्ट्रेशन के 1 प्रस्ताव को स्वीकृति दी। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना वैधानिक अनुमति…
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना, कल्याणकारी कार्यक्रमों और अंतर्विभागीय समन्वय की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि विभागीय तालमेल के अभाव में किसी योजना में विलंब न हो, यह सभी अधिकारी सुनिश्चित करें। बैठक में वन क्षेत्रों में रहने वालों को सामुदायिक वन पट्टा दिलाने हेतु आवेदन सृजन व अनुशंसा प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया। छात्रवृत्ति…
तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 : ट्रांसजेंडर समुदाय को दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, गांधीनगर बस्ती (बर्मा माइंस) में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पॉल के निर्देश पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए “Training on Tobacco Free Society” विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला परामर्शी मौसमी चटर्जी ने तंबाकू के दुष्प्रभाव, किशोरों में बढ़ती लत, स्कूल परिसर के आसपास बिक्री पर रोक सहित विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि NRT दवाइयाँ सभी प्रखंड स्तरीय दंत चिकित्सालयों में उपलब्ध हैं तथा समाज को नशा मुक्त…
आवारा पशुओं पर नियंत्रण व शेल्टर हाउस निर्माण की मांग, प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ वर्ल्ड के झारखंड प्रदेश महासचिव शशि आचार्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या पर नियंत्रण हेतु पाँच सूत्री मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि शहर में आवारा कुत्तों, सांडों और मवेशियों की संख्या बढ़ने से दुर्घटनाएँ, हमले और नागरिक असुरक्षा की घटनाएँ तेज़ी से बढ़ी हैं। संस्था ने मांग की कि सड़कों पर आवारा पशुओं की आवाजाही पर रोक लगे, स्थायी शेल्टर होम का निर्माण हो, कुत्तों…
ग्राहक पंचायत के महिला आयाम के द्वारा मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस और झारखंड स्थापना दिवस राष्ट्र संवाद संवाददाता अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के महिला आयाम के अंतर्गत आज कदमा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।यह कार्यक्रम झारखंड राज्य के 25 वें स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। इसमें झारखंड राज्य में महिलाओं की स्थिति और उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया साथ ही उसके समाधान के लिए भी सलाह दी गई । डॉक्टर पायल इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थी जिन्होंने उपरोक्त विषय पर बात रखते हुए कहा…
बिहार में एनडीए के प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने मनाया जश्न। राष्ट्र संवाद संवाददाता पाकुड़ नगर के मालपहाड़ी रोड स्थित श्यामनगर दुर्गा मंदिर के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बिहार में एनडीए के प्रचंड जीत पर निवर्तमान वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद का नेतृत्व में विजयोत्सव मनाया।इस अवसर पर जमकर पटाखे फोड़े गए आमजनों में मिठाइयां बांटी गई,अबीर और गुलाल उड़ाए गए एवं लगाए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा का समर्थन एवं कार्यकर्ता का मौजूद था। मौके पर उपस्थित पर निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा ने कहा कि बिहार की प्रचंड जीत देश…
झारखंड स्थापना दिवस एवं बिरसा मुंडा जयंती पर चाईबासा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा। झारखंड राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित पिल्लई हॉल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के राजस्व, भूमि सुधार एवं परिवहन मंत्री श्री दीपक बिरूवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ प्रमंडलीय आयुक्त श्री नेलसन एयोन बागे, उपायुक्त श्री चंदन कुमार, उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार मीणा व अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान बिरसा मुंडा के…
बोधि मैदान में चतुर्थ बाल मेला 2025: खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों का जोश, संगोष्ठी में बाल अधिकारों पर गंभीर मंथन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। साकची स्थित बोधि मैदान में चल रहे चतुर्थ बाल मेला 2025 के तीसरे दिन विविध खेलकूद प्रतियोगिताओं और बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम पर आयोजित संगोष्ठी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। पूरे दिन ताइक्वांडो, दौड़, तीन टांग दौड़, थ्रो बॉल, स्किपिंग, बोरा दौड़ सहित कई प्रतियोगिताओं में 150 से अधिक स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मेडल जीते। 50 मीटर दौड़, थ्रो बॉल तथा विभिन्न आयु वर्गों की ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में बच्चों ने…
स्वयंसेवकों के भावबल से चलता है संघ: मोहन भागवत राष्ट्र संवाद संवाददाता जयपुर, 16 नवंबर एजेंसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत ने कहा कि संघ का आधार स्वयंसेवकों का भावबल और त्याग है, इसी जीवन शक्ति के कारण संघ सौ वर्षों से निरंतर बढ़ रहा है। वह पाथेय कण संस्थान में आयोजित पुस्तक ‘…और यह जीवन समर्पित’ के विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह पुस्तक राजस्थान के 24 दिवंगत प्रचारकों की जीवन यात्राओं पर आधारित है। भागवत ने कहा कि सुविधाओं के बढ़ने के बावजूद संघ की मूल भावना वही है जो उपेक्षा और…
