Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र स्थित चलियमा के रुंगटा स्टील प्लांट में कार्य के दौरान गंभीर रूप से झुलसे ठेका मजदूर रतन घोष की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई. उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों, सहकर्मियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई.

    मृतक रतन घोष जमशेदपुर के परसुडीह निवासी थे और उनकी उम्र लगभग 48 वर्ष बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार बीते 31 मई को रुंगटा स्टील प्लांट में कार्य के दौरान वे गर्म तरल पदार्थ की चपेट में आ गए थे. हादसे में वे गंभीर रूप से झुलस गए थे. घटना के तुरंत बाद कंपनी प्रबंधन द्वारा उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया था, जहां कई दिनों तक उनका उपचार चला. हालांकि चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद शनिवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया.

    रतन घोष रुंगटा स्टील प्लांट में कार्यरत ठेका एजेंसी श्रीशिवा कंस्ट्रक्शन एंड प्रोजेक्ट के तहत मजदूरी का कार्य करते थे. उनकी मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजन, मजदूर प्रतिनिधि और स्थानीय जनप्रतिनिधि पहुंच गए. घटना के बाद मुआवजे को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी और मजदूरों के बीच भी आक्रोश का माहौल देखा जा रहा था.

    स्थिति को देखते हुए ठेका एजेंसी के संवेदक रांची से तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे. वहां स्थानीय जनप्रतिनिधि माणिक मल्लिक, मृतक के परिजन, मजदूर प्रतिनिधियों और कंपनी प्रबंधन के बीच विस्तृत बातचीत हुई. काफी देर तक चली सौहार्दपूर्ण वार्ता के बाद मुआवजे के मुद्दे पर सहमति बन गई.

    वार्ता के दौरान कंपनी और ठेका एजेंसी की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल 15 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति व्यक्त की गई. इसके अलावा अंतिम संस्कार और क्रिया-कर्म में होने वाले सभी आवश्यक खर्च वहन करने की भी बात तय हुई. साथ ही मृतक के आश्रित परिवार के एक सदस्य को आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में रोजगार देने के प्रस्ताव पर भी सकारात्मक विचार करने की सहमति बनी.

    मुआवजे और अन्य मांगों पर सहमति बनने के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दी. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे वे अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ ले गए.

    स्थानीय जनप्रतिनिधि माणिक मल्लिक ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपने कमाने वाले सदस्य को खोना अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कंपनी प्रबंधन से औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों को और अधिक सख्ती से लागू करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

    इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. मजदूर संगठनों का कहना है कि उत्पादन के साथ-साथ श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए. यदि सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन हो तो ऐसे हादसों की संभावना काफी हद तक कम की जा सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त
    Next Article पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.