Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना, कल्याणकारी कार्यक्रमों और अंतर्विभागीय समन्वय की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि विभागीय तालमेल के अभाव में किसी योजना में विलंब न हो, यह सभी अधिकारी सुनिश्चित करें।

     

    बैठक में वन क्षेत्रों में रहने वालों को सामुदायिक वन पट्टा दिलाने हेतु आवेदन सृजन व अनुशंसा प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया। छात्रवृत्ति से संबंधित आवेदनों को ई-कल्याण पोर्टल पर समय से निष्पादित करने, जाहेरस्थान घेराबंदी, धुमकुड़िया निर्माण एवं भूमि उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अंचल अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।

     

    मइया सम्मान योजना के लाभुकों के भौतिक सत्यापन में तेजी लाने, अयोग्य व मृत लाभुकों की पहचान कर रिपोर्ट भेजने तथा तकनीकी त्रुटियों का निवारण प्राथमिकता से करने का निर्देश दिया गया। शिक्षा विभाग को विद्यार्थियों के बैंक खाता खोलने, आधार पंजीकरण, नियमित हेल्थ चेकअप व हेल्थ कार्ड बनाने के लिए अन्य विभागों से समन्वय करने को कहा गया। बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार हेतु चिन्हित विद्यालयों में टैग अधिकारियों की हर 10 दिन में अनिवार्य विजिट का निर्देश दिया गया।

     

    असमाजिक गतिविधियों के मामलों पर उपायुक्त ने पुलिस को दोषियों की पहचान कर कार्रवाई के आदेश दिए। साथ ही इंजीनियरिंग विभागों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और स्थल पर नियमित निगरानी बरतने को कहा गया। सभी योजनाओं की पारदर्शिता हेतु क्यूआर कोड डिस्प्ले अनिवार्य करने की हिदायत दी गई।

     

    21 नवंबर से 15 दिसंबर तक होने वाले सरकार आपके द्वार अभियान की तैयारी पर भी चर्चा हुई और शिविरों के प्रभावी आयोजन, जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा सभी सेवाओं/आवेदनों को पोर्टल पर दर्ज करने का निर्देश दिया गया।

    बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला स्थापना एवं अनुकंपा समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न — विभिन्न सेवा मामलों पर लिए गए निर्णय
    Next Article भू अर्जन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न — रैयतों के मुआवजा भुगतान में तेजी लाने पर जोर

    Related Posts

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    April 21, 2026

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    April 21, 2026

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    अवैध पार्किंग पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, टाटा-कांड्रा रोड हुआ जाममुक्त

    ‘जबरदस्त जागरिक’ के माध्यम से जागरूक दुनिया का सहनिर्माण

    हाता में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित कार ने पैसेंजर टाटा मैजिक एवं दो मोटरसाइकिल सवार को मारा ठोकर, 2 मृत, 11 घायल,5 गंभीर

    महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का हमला: BJP की मंशा पर उठे सवाल, परविंदर सिंह का निशाना

    महिला आरक्षण बिल पर 25 अप्रैल को रांची में BJP का आक्रोश मार्च, जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

    सरयू राय की छवि धूमिल करने की साजिश: जदयू ने विकास सिंह और गोपाल यादव पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.