Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भू अर्जन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न — रैयतों के मुआवजा भुगतान में तेजी लाने पर जोर
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    भू अर्जन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न — रैयतों के मुआवजा भुगतान में तेजी लाने पर जोर

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भू अर्जन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न — रैयतों के मुआवजा भुगतान में तेजी लाने पर जोर

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में भू अर्जन से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त रवि आनंद ने की। जिले में संचालित मोर्थ एवं अन्य पथ निर्माण योजनाओं की अद्यतन प्रगति, रैयतों के मुआवजा भुगतान तथा वाउचर कलेक्शन की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

    उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि रैयतों के भुगतान में तेजी लाने के लिए नियमित रूप से कैंप लगाए जाएं। साथ ही सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भी विशेष कैंप आयोजित कर भू अर्जन से जुड़ी समस्याओं का ऑन-स्पॉट समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने वाउचर प्राप्ति में धीमी प्रगति को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए एनएच प्रतिनिधियों को कार्यशैली सुधारने की चेतावनी दी।

    बैठक में रूपनारायणपुर–पोखरिया मोड़ पथ परियोजना, बेवा बाईपास, नाला–मोहनबांक सड़क, जामताड़ा जेल रोड, नारायणपुर तरनी पथ, जुम्मन मोड़, वीरग्राम निरसा सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने लंबित रैयतों के मुआवजा भुगतान को शीघ्र पूरा करने, वाउचर प्राप्त होते ही एक सप्ताह के अंदर संरचनाओं का भुगतान करने तथा शेष राशि एलए कोर्ट में जमा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जीएम लैंड से जुड़े 80 संरचनाओं की जांच कर नोटिस जारी करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

    बैठक में अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, अंचल अधिकारी नाला व जामताड़ा सहित मोर्थ एवं एनएच के अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश
    Next Article विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण

    Related Posts

    17 सितंबर से जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

    September 21, 2026

    कुमडीह की महिलाओं को मिली पेपर प्लेट मशीन, स्वरोजगार की राह आसान

    September 21, 2026

    मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 50-60 साइलेंसर रोड रोलर से कुचलकर नष्ट

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 सितंबर से जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

    कुमडीह की महिलाओं को मिली पेपर प्लेट मशीन, स्वरोजगार की राह आसान

    मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 50-60 साइलेंसर रोड रोलर से कुचलकर नष्ट

    ओल्ड एज होम में 28 बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

    राष्ट्रकवि दिनकर की 118वीं जयंती: सिमरिया में समारोह का आयोजन, बच्चों को कविताएं आत्मसात करने की जरूरत

    ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों में पहुंची महिला, पायल और नथिया लेकर हुई फरार

    प्रेमी युगल को पकड़कर मंदिर में कराई शादी

    बागुनहातु छत्तीसगढ़ी सेवा संस्था की तिमाही आम बैठक संपन्न

    ड्यूटी निभाकर निकले थे घर के लिए, रास्ते में जिंदगी ने दिया धोखा

    गांव में स्कूल, शहर में घर…और हाउस अलाउंस सरकार का

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.