विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण
राष्ट्र संवाद सं
रांची: राजभवन में मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान अध्यक्ष ने 22 नवंबर 2025 को झारखंड विधानसभा में आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह के विषय विस्तृत जानकारी दी तथा राज्यपाल को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण सौंपा।
भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने स्थापना दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए बताया कि समारोह राज्य की लोकतांत्रिक परंपराओं, संसदीय मूल्यों और संस्थागत विकास को रेखांकित करेगा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और अनुशासन में चार चांद लगेंगे। राज्यपाल ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि विधानसभा राज्य की लोकतांत्रिक संरचना का मजबूत स्तंभ है, जिसकी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।
भेंट के दौरान विधानसभा की कार्यप्रणाली, आगामी सत्र की तैयारियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। दोनों ने समन्वय और सहयोग की परंपरा को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। शिष्टाचार मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

