तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 : ट्रांसजेंडर समुदाय को दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, गांधीनगर बस्ती (बर्मा माइंस) में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पॉल के निर्देश पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए “Training on Tobacco Free Society” विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
जिला परामर्शी मौसमी चटर्जी ने तंबाकू के दुष्प्रभाव, किशोरों में बढ़ती लत, स्कूल परिसर के आसपास बिक्री पर रोक सहित विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि NRT दवाइयाँ सभी प्रखंड स्तरीय दंत चिकित्सालयों में उपलब्ध हैं तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में सामूहिक प्रयास आवश्यक है।
कुन्दन कुमार ने COTPA 2003 अधिनियम, फाइन के प्रावधान और तंबाकू से होने वाली सामाजिक-आर्थिक परेशानियों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रतिभागियों से अपने समुदाय में नशा-मुक्ति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में प्लान इंटरनेशनल NGO के प्रतिनिधि प्रियाबरतो महापात्र व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

