बिहार चुनाव में महागठबंधन की, करारी हार के बाद. अब झारखंड में RJD और congress की बढ़ी मुश्किलें राष्ट्र संवाद संवाददाता बिहार चुनाव में , अनदेखी से नाराज JMM करेगी, झारखंड में महागठबंधन की समीक्षा. मंत्रिमंडल और सरकार पर जेएमएम के फैसले पर टिक्की सबकी निगाहें,. बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली करारी हार के बाद अब झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल की मुश्किलें बिहार के बाद अब , झारखंड में भी बढ़ाने वाली है। झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही महागठबंधन की सरकार में शामिल राजद और कांग्रेस के कार्य प्रणाली को लेकर…
Author: dhiraj Kumar
जुगसलाई में संस्कृती सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा कंबल वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता जुगसलाई मुखी बस्ती में – ठंड के मौसम को देखते हुए, संस्कृती सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने ज़रूरतमंदों के बीच 50 कंबल वितरण किया। इस पहल के तहत, संस्था ने कई परिवारों को ठंड से बचाने के लिए कंबल उपलब्ध कराए। इस कदम की सराहना की जा रही है और यह समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्था के अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती, सोनू,राजू आदि उपस्थित थे
टाटानगर रेल थाना की नई प्रभारी बनीं तरुणा मिश्रा, कहा—यात्रियों की सुरक्षा और सेवा होगी पहली प्राथमिकता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटानगर राजकीय रेल थाना प्रभारी के रूप में तरुणा मिश्रा ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि रेल यात्रियों को बेहतर सेवा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्वीकार किया कि टाटानगर रेल थाना क्षेत्र में कई चुनौतियां मौजूद हैं, लेकिन सभी पदाधिकारियों के सहयोग और आपसी तालमेल से बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित की जाएगी। तरुणा मिश्रा ने कहा कि वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा…
तुरियाबेड़ा में सड़क निर्माण कार्य के दौरान ठेकाकर्मी की हत्या, तीन सहकर्मी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा के पास एनएच पर सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकाकर्मी प्रताप सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने उसके तीन सहकर्मियों—जसकरण सिंह, विशाल और अर्षप्रीत सिंह—को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भांजा के बयान पर तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, प्रताप सिंह सड़क चौड़ीकरण कार्य में अपने रिश्तेदारों और भाइयों के साथ कार्यरत था। शनिवार को मजदूर क्रेन की मदद से…
डायलिसिस सेंटर में मिली लापरवाही, डीडीसी रीना हांसदा ने दिए सुधार के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला। मंगलवार को सरायकेला की उप विकास आयुक्त (डीडीसी) रीना हांसदा ने सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, अस्पताल प्रबंधक संजीत राय और डॉ. अनिर्वाण महतो भी मौजूद रहे। जांच के दौरान डीडीसी ने सेंटर में कई अनियमितताएं पाई, जिस पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने पाया कि दो डायलिसिस मशीनें होने के बावजूद सिर्फ एक मरीज उपचार ले रहा है। डीडीसी ने इसे अस्पताल प्रबंधन…
SIT की त्वरित कार्रवाई: बिरसानगर में 10.25 लाख की लूट का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार रुपया बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बिरसानगर थाना कांड संख्या 93/25, दिनांक 10.11.2025 में दर्ज 10 लाख 25 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कांड के वादी पंकज कुमार सिंह, पिता स्वर्गीय रविंद्र सिंह, निवासी कौशल्या भवन, जोन नंबर 1, बिरसानगर के लिखित आवेदन पर यह मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया था कि उनकी ऑफिस, जोन नंबर 11 स्थित विश्वकर्मा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड से अज्ञात अपराधकर्मियों ने हथियार के बल पर नकदी और मोबाइल लूट लिए।…
काली मंदिर के पास अपराध की योजना विफल, तीन अपराधी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे तीन युवकों को गोविंदपुर थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। सिटी एसपी कुमार शिव आशीष ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ युवक आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सैय्यद अजहर इमाम, मोहम्मद असदुल्लाह और समीर खान को मौके से पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, सोने-चांदी के आभूषण…
विप्लव दा के दार्शनिक चित्र और किसानों को सब्जी उगाने की ट्रेनिंग, दोनों ध्यान खींच रहे हैं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शहर के जाने-माने चित्रकार विप्लव दा चतुर्थ बाल मेले में आये हुए हैं। सुबह 11 बजे से एक तस्वीर बना रहे थे। तस्वीर इस बात को बताती है कि जीवन का सफर समुद्र की लहरों के समान है जो एकलय में नहीं रहती। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। जैसे सूर्य सभी को ऊर्जा प्रदान करता है, उसी प्रकार सकारात्मक सोच भी हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। विप्लव दा अपने चित्र के बारे में बताते हैं-मेरी…
एक्सएलआरआई में सुनिधि चौहान का यादगार लाइव कॉन्सर्ट, वलहल्ला-2025 के समापन पर थिरका पूरा जमशेदपुर राष्ट्र संवाद संवाददाता सोमवार की शाम एक्सएलआरआई के फुटबॉल ग्राउंड में ऑन्सेंबल वलहल्ला के 26वें संस्करण का समापन बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान के शानदार लाइव कॉन्सर्ट के साथ हुआ। तीन दिवसीय इस भव्य फेस्ट का अंतिम दिन ऊर्जा, उमंग और संगीत के जादू से सराबोर रहा। यह कार्यक्रम न सिर्फ एक्सएलआरआई के इतिहास में बल्कि जमशेदपुर के लिए भी एक यादगार संध्या बनकर उभरा। सुनिधि चौहान ने मंच पर आते ही अपने सुपरहिट गीत ‘धूम मचा ले’ से समां बांध दिया। इसके बाद…
संवाद 2025 का तीसरा दिन: सहयोग और सामुदायिक नेतृत्व रहा मुख्य आकर्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 17 नवंबर, 2025: संवाद 2025 का तीसरा दिन सहयोग, नेतृत्व और समुदाय-संचालित अभिशासन प्रणालियों की कहानियों के साथ आगे बढ़ा, जहां देशभर के जनजातीय परिवर्तन-निर्माता 15 नवंबर को शुरू हुई चर्चाओं को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट हुए। सुबह की शुरुआत विचारोत्तेजक सत्रों से हुई, जिनमें कला और हस्तशिल्प जैसे तत्वों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस सत्र में व्यवसाय की बारीकियों को समझने पर ज़ोर दिया गया। आदिवासी उपचार पद्धतियों के प्रतिभागियों ने पारंपरिक निदान संबंधी दृष्टिकोणों पर अपने विचार साझा किए। अखडा…
