Author: dhiraj Kumar

एसआईआर लोकतंत्र पर हमला, भाजपा के लिए काम कर रहा निर्वाचन आयोग दिसंबर में रामलीला मैदान में रैली राष्ट्र संवाद संवाददाता नयी दिल्ली। कांग्रेस ने 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर निर्वाचन आयोग पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में आरोप लगाया गया कि एसआईआर लोकतंत्र को कमजोर करने की साज़िश है और निर्वाचन आयोग भाजपा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए काम कर रहा है। बैठक के बाद खरगे ने कहा कि मतदाता सूची की शुचिता की रक्षा कांग्रेस का संकल्प…

Read More

बिरसा हरित ग्राम योजना: बंजर धरती पर हरी क्रांति, छत्तीसगढ़ टीम ने सराहा मॉडल राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिले में बिरसा हरित ग्राम योजना के सफल क्रियान्वयन का अध्ययन करने मंगलवार को छत्तीसगढ़ से 11 सदस्यीय टीम पहुंची। महात्मा गांधी नरेगा राज्य कार्यालय, छत्तीसगढ़ के उपायुक्त श्री राजेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में आई इस टीम ने झींकपानी एवं खूंटपानी प्रखंडों के बागवानी मॉडलों का निरीक्षण किया। टुंगरी क्षेत्र की पथरीली और अनउपजाऊ भूमि पर किसानों द्वारा तैयार किए गए आम एवं मिश्रित बागवानी मॉडल देखकर टीम ने खुशी जताई। पद्मावती सवैया, जोंकों पूर्ति सहित कई किसानों ने अंतर…

Read More

जादूगोड़ा मोड़ चौक स्थित यूसीआईएल पब्लिक शौचालय बदहाल, सफ़ाई व्यवस्था ठप राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा मोड़ चौक पर यूसीआईएल द्वारा निर्मित सार्वजनिक शौचालय की हालत पिछले कई दिनों से जर्जर बनी हुई है। आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों ने बताया कि शौचालय से लगातार पानी बह रहा है, अंदर-बाहर गंदगी का अंबार लगा है और नियमित सफाई बिल्कुल नहीं हो रही है। स्थिति ऐसी हो गई है कि स्थानीय लोग इसका उपयोग करने से कतराने लगे हैं। मुखी समाज की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मामूनी मुखी ने शौचालय की बदहाली पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि यूसीआईएल ने केवल खानापूर्ति…

Read More

अवैध अफीम खेती रोकने के लिए सरायकेला पुलिस का प्री-कल्टीवेशन ड्राइव, किसानों में वितरित किए गए बीज राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला। जिले में अवैध अफीम खेती पर रोक लगाने के लिए सरायकेला पुलिस द्वारा प्री-कल्टीवेशन अभियान चलाया जा रहा है। पिछले फसलीय वर्ष में अफीम की खेती वाले सभी क्षेत्रों का सत्यापन किया गया, जिसमें कई किसानों द्वारा वैकल्पिक फसलों की तैयारी पाए जाने की पुष्टि हुई। इसी क्रम में चौका थाना क्षेत्र के सुदूर गांव मुटुदा में थाना प्रभारी बजरंग महतो के नेतृत्व में उच्च गुणवत्ता वाले चना, सरसों, गेहूं और मटर के लगभग 450 किलोग्राम बीज किसानों…

Read More

झारखंड शिक्षा परियोजना के द्वारा प्रखंड के 425 शिक्षकों का टी एन ए परीक्षा शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। झारखंड शिक्षा परियोजना के द्वारा प्रखंड के 425 सरकारी प्राथमिक शिक्षक, उच्च प्राथमिक शिक्षक व सभी उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों का तीन दिवसीय टीएनए (टीचर नीड एसेसमेंट) परीक्षा शुरू हुआ। परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र प्लस टू विद्या निकेतन उच्च हल्दीपोखर तथा प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पोटका बनाएं गए हैं। प्रथम दिन कुल 274 शिक्षकों में 5 शिक्षक अनुपस्थित रहे। परीक्षा का औचक निरीक्षण करने जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार प्लस टू विद्या निकेतन उच्च विद्यालय हल्दीपोखर पहुंचे। इस…

Read More

अपने बच्चों को संस्कार युक्त करना माता-पिता का परम कर्तव्य – आदित्य पंडित महाराज राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पोटका प्रखंड अंतर्गत हरिना पंचायत के नारायणपुर गांव में चल रहे सात दिवसीय भागवत कथा यज्ञ के चतुर्थ दिवस के कथा में वृंदावन से आए कथावाचक आदित्य पंडित महाराज ने अपने व्यास पीठ से गजेंद्र मोक्ष की कथा, भक्त राजा अंबरीश जी का चरित्र, समुद्र मंथन की कथा, राम के चरित्र की कथा, चंद्रवंश की कथा व भगवान श्री कृष्ण का आविर्भाव आदि विषयों पर चर्चा करते हुए भागवत प्रेमियों को मंत्र मुग्ध कर दिए। भगवान राम के चरित्र चित्रण में उन्होंने…

Read More

जीजा – साले में जमकर हुई मारपीट जीजा देवराज महतो गम्भीर रूप से घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।औद्योगिक क्षेत्र स्थित महिंद्रा अल्फा मोटर्स शो रूम में मंगलवार की दोपहर में जीजा और साले की जमकर हुई मारपीट में जीजा देवराज महतो गम्भीर रूप से घायल हो गए। गंभीरावस्था में उन्हें आदित्यपुर पुलिस द्वारा इलाज के लिए गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटा गम्हरिया निवासी देवराज महतो अपनी महिंद्रा कार की सर्विसिंग कराने अल्फा शो रूम पहुंचे थे। इसी दौरान उनके रिश्ता में साला लगने वाले श्रीडूंगरी निवासी महादेव महतो वहां पहुंचे और…

Read More

आजसू पार्टी की मांग सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की हो व्यवस्था राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राजेश महतो के नेतृत्व में गम्हरिया के अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बढ़ती ठंड के मद्देनजर चौक चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि इस कड़ाके की ठंड के कारण असहाय व गरीब परिवारों तथा बुजुर्गों को काफी कठिनाइयां झेलनी पड़ रही है। अत: उनके बीच कम्बल वितरण की व्यवस्था करने की मांग भी की गई है। प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेश्वर महतो, अरुण कुमार महतो, जयचंद महतो,…

Read More

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गम्हरिया में रक्तदान शिविर का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।झारखंड राज्य के 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी की ओर से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता मिश्रा के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गम्हरिया में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य रूप से उपस्थित संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीडी त्रिपाठी, स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ.लक्ष्मी कुमारी, इंटक जिलाध्यक्ष केपी तिवारी, संस्था के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष मनीष कुमार व भाजपा नेता रविशंकर तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर उन्होंने…

Read More

राज्यपाल के कार्यक्रम स्थल का उपयुक्त, पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण राज्यपाल विवेकानंद सेवा प्रकल्प  भवन का लोकार्पण करेंगे राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल। आगामी 19 नवंबर को राज्यपाल संतोष गंगवार के निर्धारित कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक मुकेश लुन्यात तथा उपयुक्त नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से विवेकानंद केन्द्र प्रशिक्षण सेवा प्रकल्प भवन परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच, विश्राम कक्ष, आगमन मार्ग, पार्किंग, साफ–सफाई सहित सभी सुरक्षा बिंदुओं का बारीकी से परीक्षण किया। अधिकारियों ने आयोजन…

Read More