अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार
राष्ट्र संवाद संवादाता
बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 हेतु नाई समाज के प्रतिनिधि, कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता श्री अनिल कुमार ठाकुर जी को भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित किया जाने पर अखिल भारतीय जमशेदपुर नाई संघ के जिला के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार ठाकुर जी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतिन नवीन जी एवं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को आभार व्यक्त करते है
यह निर्णय भारतीय जनता पार्टी की सामाजिक समरसता, कार्यकर्ता सम्मान एवं सबका साथ-सबका विकास की विचारधारा को और अधिक सशक्त करने वाला है।

