आजसू पार्टी की मांग सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की हो व्यवस्था
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राजेश महतो के नेतृत्व में गम्हरिया के अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बढ़ती ठंड के मद्देनजर चौक चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि इस कड़ाके की ठंड के कारण असहाय व गरीब परिवारों तथा बुजुर्गों को काफी कठिनाइयां झेलनी पड़ रही है। अत: उनके बीच कम्बल वितरण की व्यवस्था करने की मांग भी की गई है। प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेश्वर महतो, अरुण कुमार महतो, जयचंद महतो, दिनेश हांसदा आदि शामिल थे।

