Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसआईआर लोकतंत्र पर हमला, भाजपा के लिए काम कर रहा निर्वाचन आयोग दिसंबर में रामलीला मैदान में रैली
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से राजनीति राष्ट्रीय

    एसआईआर लोकतंत्र पर हमला, भाजपा के लिए काम कर रहा निर्वाचन आयोग दिसंबर में रामलीला मैदान में रैली

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एसआईआर लोकतंत्र पर हमला, भाजपा के लिए काम कर रहा निर्वाचन आयोग दिसंबर में रामलीला मैदान में रैली

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नयी दिल्ली। कांग्रेस ने 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर निर्वाचन आयोग पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में आरोप लगाया गया कि एसआईआर लोकतंत्र को कमजोर करने की साज़िश है और निर्वाचन आयोग भाजपा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए काम कर रहा है।

     

    बैठक के बाद खरगे ने कहा कि मतदाता सूची की शुचिता की रक्षा कांग्रेस का संकल्प है, लेकिन आयोग का व्यवहार “निराशाजनक” है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आयोग एसआईआर को “भाजपा का हथियार” बनने देता है, तो यह उसकी “सांठगांठ” मानी जाएगी। खरगे ने दावा किया कि कार्यकर्ता और बीएलओ हर स्तर पर फर्जी वोटिंग या वास्तविक मतदाताओं को हटाने की कोशिशों को बेनकाब करेंगे।

     

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि एसआईआर का उद्देश्य समाज के कुछ वर्गों के मतदाता हटाना है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में जिस तरह मतदाता सूची में अनियमितता देखने को मिली, वैसा ही अब 12 राज्यों में दोहराया जा रहा है।

     

    कांग्रेस ने घोषणा की है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में रामलीला मैदान में विशाल रैली कर निर्वाचन आयोग की भूमिका के खिलाफ देशव्यापी विरोध दर्ज कराया जाएगा।

     

    उधर, निर्वाचन आयोग ने कहा है कि नौ राज्यों और तीन केंद्रशासित प्रदेशों में अब तक 98.32% मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म वितरित कर दिए गए हैं। एसआईआर छत्तीसगढ़, गुजरात, केरल, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित 12 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में जारी है। इनमें से कुछ राज्यों में 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस की तीखी टिप्पणी हालिया बिहार चुनाव में करारी हार और वोट चोरी के आरोपों के बाद सामने आई है।

    एसआईआर लोकतंत्र पर हमला भाजपा के लिए काम कर रहा निर्वाचन आयोग दिसंबर में रामलीला मैदान में रैली
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसा हरित ग्राम योजना: बंजर धरती पर हरी क्रांति, छत्तीसगढ़ टीम ने सराहा मॉडल
    Next Article दिल्ली की अदालतों व सीआरपीएफ स्कूलों में बम धमकी से हड़कंप जांच में सभी अलर्ट अफवाह साबित

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.