ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर/गोविंदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन संस्थापक महासचिव राज किशोर , संस्थापक उपाध्यक्ष राम उदय , अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार, कोषाध्यक्ष निवास तथा संस्थापक सदस्य सुभाष राय की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत चन्द्रशेखर प्रसाद राय द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन से हुई। महासचिव जय कुमार ने संगठन की आवश्यकता और उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए पारिवारिक विवरणी तैयार करने पर जोर दिया। वहीं, सुभाष राय ने मंच की गतिविधियों और उद्देश्यों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया।
बैठक में सर्वसम्मति से गोविंदपुर इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसके तहत विरेन्द्र मौआर को अध्यक्ष, चंदन पांडेय को महासचिव तथा राजेश शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समिति के शीघ्र विस्तार पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन निवास ने किया। इस अवसर पर संजय पांडेय, अरुण कुमार शर्मा, रिशु कुमार मौर्य, उमेश कुमार राय सहित बड़ी संख्या में ब्रह्मर्षि समाज के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

