Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुरियाबेड़ा में सड़क निर्माण कार्य के दौरान ठेकाकर्मी की हत्या, तीन सहकर्मी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    तुरियाबेड़ा में सड़क निर्माण कार्य के दौरान ठेकाकर्मी की हत्या, तीन सहकर्मी गिरफ्तार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तुरियाबेड़ा में सड़क निर्माण कार्य के दौरान ठेकाकर्मी की हत्या, तीन सहकर्मी गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा के पास एनएच पर सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकाकर्मी प्रताप सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने उसके तीन सहकर्मियों—जसकरण सिंह, विशाल और अर्षप्रीत सिंह—को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भांजा के बयान पर तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है।

     

    जानकारी के अनुसार, प्रताप सिंह सड़क चौड़ीकरण कार्य में अपने रिश्तेदारों और भाइयों के साथ कार्यरत था। शनिवार को मजदूर क्रेन की मदद से लोहे की प्लेटें लगाने का काम कर रहे थे। साइट फोरमैन रंजीत सिंह रंधावा ने बताया कि उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि एक प्लेट लग चुकी है और दूसरी लगाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने मजदूरों को एहतियात बरतने की हिदायत दी थी। कुछ देर बाद दोबारा कॉल करने पर फोन रिसीव नहीं हुआ। फिर कॉल बैक आया और बताया गया कि प्रताप सिंह के साथ मारपीट की गई है और उसे अस्पताल ले जाया गया है।

     

    गंभीर रूप से घायल प्रताप सिंह को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है। प्रताप सिंह पंजाब का रहने वाला था। उसके परिजन मंगलवार तक जमशेदपुर पहुंचेंगे, जिसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

     

    घटना के वास्तविक कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल की जांच और मजदूरों के बयान के आधार पर पुलिस मामले को विभिन्न कोणों से आगे बढ़ा रही है।

    तीन सहकर्मी गिरफ्तार तुरियाबेड़ा में सड़क निर्माण कार्य के दौरान ठेकाकर्मी की हत्या
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडायलिसिस सेंटर में मिली लापरवाही, डीडीसी रीना हांसदा ने दिए सुधार के निर्देश
    Next Article टाटानगर रेल थाना की नई प्रभारी बनीं तरुणा मिश्रा, कहा—यात्रियों की सुरक्षा और सेवा होगी पहली प्राथमिकता

    Related Posts

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    July 22, 2026

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    July 22, 2026

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.