Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डायलिसिस सेंटर में मिली लापरवाही, डीडीसी रीना हांसदा ने दिए सुधार के निर्देश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    डायलिसिस सेंटर में मिली लापरवाही, डीडीसी रीना हांसदा ने दिए सुधार के निर्देश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डायलिसिस सेंटर में मिली लापरवाही, डीडीसी रीना हांसदा ने दिए सुधार के निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला। मंगलवार को सरायकेला की उप विकास आयुक्त (डीडीसी) रीना हांसदा ने सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, अस्पताल प्रबंधक संजीत राय और डॉ. अनिर्वाण महतो भी मौजूद रहे।

     

    जांच के दौरान डीडीसी ने सेंटर में कई अनियमितताएं पाई, जिस पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने पाया कि दो डायलिसिस मशीनें होने के बावजूद सिर्फ एक मरीज उपचार ले रहा है। डीडीसी ने इसे अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और प्रचार-प्रसार की कमी का परिणाम बताया।

     

    इसके अलावा भवन की दीवारों में दरारें, रजिस्टर का ठीक से मेंटेन न होना और वेस्ट मैनेजमेंट के प्रति प्रबंधन की अनभिज्ञता भी सामने आई। डीडीसी ने कहा कि एमओइ उपलब्ध न होने के कारण गहन जांच संभव नहीं हो सकी और एमओइ उपलब्ध होने पर आगे की जांच की जाएगी।

     

    इन्हीं कमियों को लेकर डीडीसी ने सिविल सर्जन को फटकार लगाते हुए सभी व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस दौरान ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया गया और संबंधित जानकारी ली गई। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन को निर्धारित समय सीमा में सुधार कार्य पूरा करने को कहा गया है।

    डायलिसिस सेंटर में मिली लापरवाही डीडीसी रीना हांसदा ने दिए सुधार के निर्देश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleSIT की त्वरित कार्रवाई: बिरसानगर में 10.25 लाख की लूट का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार रुपया बरामद
    Next Article तुरियाबेड़ा में सड़क निर्माण कार्य के दौरान ठेकाकर्मी की हत्या, तीन सहकर्मी गिरफ्तार

    Related Posts

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.