अनमोल वर्मा “पप्पु” बने राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार के झारखंड प्रदेश महासचिव राष्ट्र संवाद संवाददाता राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार RKSM के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बर्मन ने जमशेदपुर निवासी एवं भाजपा नेता अनमोल वर्मा “पप्पू” को झारखंड प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। इस सम्बन्ध में संस्था ने औपचारिक पत्र जारी कर जानकारी दी, जिसकी प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत बर्मन सहित सभी केंद्रीय पदाधिकारियों को भी भेजी गयी है। नियुक्ति पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अनमोल वर्मा ने संगठन के राष्ट्रीय प्रबंधक प्रमुख शंकर लाल बर्मन, राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत बर्मन, राष्ट्रीय महासचिव किशोर वर्मा सहित राष्ट्रीय नेतृत्व और वरिष्ठ पदाधिकारियों के…
Author: dhiraj Kumar
केबुल बस्ती मुखी समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन शामिल हुई विधायक पूर्णिमा साहू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 16 नवंबर। आज गोलमुरी केबुल बस्ती मुखी समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार विशिष्ट अतिथि रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि समाज 2013 से सम्मान समारोह का आयोजन करती आ रही है। यह उनका 12वां वर्ष है। मेरे विचार से सभी समाज को इस तरह कार्यक्रम…
विश्व मधुमेह दिवस पर साकची में निःशुल्क मधुमेह जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह के तत्वाधान में विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर लायंस क्लब भारत द्वारा साकची में निःशुल्क मधुमेह जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉक्टर डॉ. जिया अहमद द्वारा 40 से अधिक लोगों का निःशुल्क मधुमेह परीक्षण किया गया तथा मधुमेह से बचाव, नियंत्रण और स्वस्थ रहने से संबंधित महत्वपूर्ण परामर्श के साथ जागरूकता पेमप्लेट बांटा गया। जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह ने कहा कि “मधुमेह आज के…
आनंद मार्ग के चार घंटे के रक्तदान शिविर 10 यूनिट रक्तदान 50 पौधा दान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : आनंद मार्ग के रक्तदान शिविर में रोगियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए 4 घंटे में 10 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान । विधायक सरयू राय जी ने रक्तदाताओं को पौधा देकर सम्मानित किया। ब्लड सेंटर में उपस्थित पश्चिम विधानसभा के विधायक सरयू राय जी को आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने पौधा देकर ब्लड सेंटर में स्वागत किया । आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल कि ओर से ईश्वर कोटि के मनुष्यों ने 10 यूनिट रक्तदान किया एवं 50 पौधा वितरण…
कांग्रेस नेता मौलाना अंसार खान ने एसडीओ अमीर हमजा के विवाह समारोह में दी शुभकामनाएँ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान धालमुगढ़ बिजली विभाग के एसडीओ अमीर हमजा के विवाह समारोह में शामिल होने रजवाड़ा पैलेस पहुंचे। इस दौरान झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं झारखंड विद्युत वितरण निगम के महाप्रबंधक अजीत कुमार से उनकी मुलाकात हुई। मुलाकात के उपरांत तीनों ने संयुक्त रूप से अमीर हमजा को विवाह की हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल दांपत्य जीवन की कामना की। शादी समारोह में बिजली विभाग के…
संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी उपस्थित रहे। जिला प्रभारी बेदी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ललगुटवा बैंक्वेट हॉल, रांची में किया गया है, जिसमें जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं जिला पर्यवेक्षक की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। साथ ही सभी वर्गों व महिलाओं को…
आयुष्मान में गड़बड़ी: जांच के दायरे में 20 से ज्यादा निजी अस्पताल राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद बिलासपुर:- राज्य स्तर पर एक बार फिर आयुष्मान भारत से इलाज करने वाले निजी अस्पतालों को जांच के दायरे में लेकर गड़बड़ी मिलने पर संबंधित अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिला स्तर पर मिली शिकायतों के आधार पर मौजूदा स्थिति में 20 से ज्यादा निजी अस्पतालों को जांच के दायरे में लिया गया है। इन्हें नोटिस थमाकर जवाब मांगा गया है। संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर ऐसे अस्पतालों को आयुष्मान भारत से इलाज करने से वंचित करने की कार्रवाई की…
प्रशांत किशोर की ‘रणनीति राजनीति’ पर बड़ा सवाल: क्या सदमे में हैं PK या नई पारी की तैयारी? राष्ट्र संवाद संवाददाता। हालिया चुनाव परिणामों ने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) की भूमिका और प्रभाव पर नए सिरे से चर्चा छेड़ दी है। कभी खुद को ‘चुनाव जिताने वाली मशीन’ कहलवाने वाले PK के सामने अब बड़ा सवाल यह है कि वे सदमे में हैं या फिर नई रणनीति के साथ वापसी की तैयारी कर रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि PK के दावे और हकीकत के बीच की दूरी अब पहले से कहीं…
बिहार के चुनावी इतिहास में इस बार का असाधारण जनादेश कई मायनों में महत्वपूर्ण – देवानंद सिंह बिहार के चुनावी इतिहास में इस बार का जनादेश कई मायनों में असाधारण रहा। सामान्यतः राज्य की राजनीति में टक्कर, ध्रुवीकरण, जातीय समीकरण और आख़िरी क्षण तक अनिश्चितता बनी रहती है, परंतु इस बार जो परिणाम सामने आए, उन्होंने लगभग सभी अनुभवी विश्लेषकों और राजनीतिक दलों के अनुमान ध्वस्त कर दिए। प्रचार अभियान के दौरान जिस संघर्षपूर्ण मुकाबले की तस्वीर उभर रही थी, वह अंततः केवल एक भ्रम साबित हुई। जनता ने न तो महागठबंधन के बदलाव के आह्वान पर विश्वास किया और…
अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस -16 नवम्बर, 2025 शांति ही नहीं, सह-जीवन के लिये जरूरी है सहिष्णुता -ललित गर्ग- विश्व में सहिष्णुता को बढ़ावा देने और जन-जन में शांति, सहनशीलता, स्वस्थता एवं संवेदना के लिये जागरूकता फैलाने के लिए हर वर्ष 16 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य संसार में हिंसा, युद्ध एवं आतंक की भावना और नकारात्मकता को खत्म कर अहिंसा को बढ़ावा देना है। दुनिया में बढ़ते अत्याचार, आतंक, हिंसा और अन्याय को रोकने और लोगों को सहनशीलता और सहिष्णुता के प्रति जागरूकता की भावना जगाने के लिये इस दिवस की विशेष प्रासंगिकता…
