कांग्रेस नेता मौलाना अंसार खान ने एसडीओ अमीर हमजा के विवाह समारोह में दी शुभकामनाएँ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर :पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान धालमुगढ़ बिजली विभाग के एसडीओ अमीर हमजा के विवाह समारोह में शामिल होने रजवाड़ा पैलेस पहुंचे।
इस दौरान झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं झारखंड विद्युत वितरण निगम के महाप्रबंधक अजीत कुमार से उनकी मुलाकात हुई। मुलाकात के उपरांत तीनों ने संयुक्त रूप से अमीर हमजा को विवाह की हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल दांपत्य जीवन की कामना की।
शादी समारोह में बिजली विभाग के कई पदाधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी उपस्थित रहे।

