Author: dhiraj Kumar

लालू परिवार में दूसरी बड़ी टूट: रोहिणी आचार्य ने राजनीति और परिवार से नाता तोड़ा राष्ट्र संवाद संवाददाता पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर राजनीति से सन्यास और परिवार से रिश्ता तोड़ने की घोषणा की। उन्होंने लिखा कि “संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।” रोहिणी का यह फैसला बिहार चुनाव के बाद लालू परिवार में उभरे नए बिखराव को स्पष्ट करता है। पिता की जान बचाने के…

Read More

जिला कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में साकची स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उनकी जयंती के अवसर पर नमन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा अंग्रेजों एवं साहूकारों के अत्याचारों के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक कर लोगों को…

Read More

धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर डीसी कर्ण सत्यार्थी ने किया माल्यार्पण, राज्य स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बिरसा नगर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बिरसा सेवा दल पंचायत समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डीसी के साथ कई पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने…

Read More

डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान में ‘वंदे मातरम्’ समारोह, विशिष्ट व्यक्तियों को किया गया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान, बिष्टुपुर के सभागार में शनिवार को प्रातः 10 बजे से वंदे मातरम् समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के महासचिव डॉ. हरिबल्लभ सिंह ‘आरसी’ ने की। समारोह में ‘वंदे मातरम् सम्मान’ प्रदान कर समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में आरका जैन विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. एस. एस. रज्जी, बिहार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. एस. के.…

Read More

झारखंड स्थापना दिवस पर सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिला स्तरीय समारोह आंदोलनकारियों का सम्मान और योजनाओं की परिसंपत्ति वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए की गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नाटक मंचन, झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण किया गया। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया, जबकि संथाली सांस्कृतिक प्रस्तुति ने पूरे समारोह…

Read More

जमशेदपुर : जुगसलाई पुलिस ने देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक को दबोचा, बड़ी घटना टली राष्ट्र संवाद संवाददाता जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस को सोमवार रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी। मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी स्थित कब्रिस्तान के पास एक संदिग्ध युवक को देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। समय रहते की गई इस कार्रवाई से अप्रिय घटना होने से पहले ही टल गई। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि सूचना मिली थी कि रात 21:10 बजे जुगसलाई इलाके में एक युवक…

Read More

टाटा स्टील फाउंडेशन ने ‘संवाद’ कॉन्क्लेव के 12वें संस्करण का शुभारंभ किया झारखंड स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को समर्पित भव्य आयोजन शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा आयोजित देश के सबसे प्रतिष्ठित जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में से एक ‘संवाद’ कॉन्क्लेव 2025 का 12वां संस्करण शनिवार को गोपाल मैदान, जमशेदपुर में आरंभ हो गया। यह आयोजन झारखंड के 25वें स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के महत्वपूर्ण अवसर पर विशेष रूप से समर्पित है। कार्यक्रम 15 से 19 नवंबर तक चलेगा। इस वर्ष संवाद का आकार और दायरा काफी विस्तृत…

Read More

युवा कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन राष्ट्र संवाद संवाददाता  जमशेदपुर। शनिवार को वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जंयती दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर राकेश साहू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के अनन्य प्रयासों से हमे स्वतंत्र भारत प्राप्त हुआ है। उनके योगदान को कभी भी भुलाया नही जा सकता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस ओबीसी सेल के नगर अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, कांग्रेस वरिष्ठ…

Read More

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आजादी के जंग के नायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया। शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर स्थित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, अनुसूचित जनजाति…

Read More

बाल दिवस पर सबुज बांग्ला ट्रस्ट का उपहार वितरण बर्मामाइंस क्षेत्र के बच्चों को मिठाई, कॉपी-किताब और ड्रॉइंग सेट बांटे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : बाल दिवस के अवसर पर सबुज बांग्ला ट्रस्ट द्वारा बर्मामाइंस क्षेत्र के बच्चों के बीच मिठाई, कॉपी, किताब, पेंसिल बॉक्स, ड्रॉइंग सेट सहित आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष मौसमी सरकार, सचिव नीरज शुक्ला, मनोज भगत, मेरी तिर्की सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।…

Read More