धुर्वा डैम में कार गिरने से तीन पुलिसकर्मियों की मौत, पुलिस चौथे लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी राष्ट्र संवाद संवाददाता राँची। नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में शनिवार की सुबह तीन पुलिसकर्मियों का शव बरामद हुआ है। मृतकों की पहचान जमशेदपुर के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (पीडीजे) के दो बॉडीगार्ड उपेंद्र कुमार सिंह व रॉबिन कुजूर और एक सरकारी चालक के रूप में हुई है। हालांकि चालक की पहचान अभी तक पूरी तरह से सामने नहीं आई है। पुलिस ने घटनास्थल से दो हथियार और दुर्घटनाग्रस्त एक कार भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि देर रात…
Author: dhiraj Kumar
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की प्रचंड जीत पर भाजपा गोलमुरी मंडल ने लड्डू वितरण व आतिशबाजी कर मनाया विजयोत्सव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए सरकार को मिली प्रचंड विजय की खुशी में जमशेदपुर के गोलमुरी क्षेत्र में जोरदार जश्न मनाया गया। भाजपा गोलमुरी मंडल की ओर से शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में गोलमुरी चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर के समीप लड्डू वितरण और आतिशबाजी कर विजयोत्सव मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने राहगीरों एवं स्थानीय लोगों के बीच लड्डू बांटकर जीत की खुशी साझा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंडल के कार्यकर्ता…
नेहरू जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। बाल दिवस पर तिलक पुस्तकालय में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने तीन श्रेणियों—तिरंगा, भारत का मानचित्र और नेहरू जी का चित्र—में भाग लिया। सभी वर्गों के विजेताओं को…
डीएवी बिस्टुपुर में बाल मेला 2025 का आयोजन, चाचा नेहरू को किया याद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगाँठ और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे जनजातीय सप्ताह के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल, बिस्टुपुर में बाल दिवस पर बाल मेला 2025 आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या प्रज्ञा सिंह ने किया। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नेहरू जी सादगी, आदर्श और बच्चों के प्रति असीम प्रेम के प्रतीक थे। बच्चे देश का भविष्य हैं और बाल दिवस बच्चों की शिक्षा व अधिकारों…
नेहरू जयंती पर युवा कांग्रेस ने बच्चों को बाँटी पठन सामग्री राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। साकची चंडी नगर बस्ती में युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर गरीब बच्चों के बीच कॉपी, पेन, पेंसिल और टोपी का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई। राकेश साहू और महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रजनी बंसल ने नेहरू जी को आधुनिक भारत के निर्माण में अग्रणी, दूरदर्शी और राष्ट्रनिर्माता नेता बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गौतम साहू, मंजू दास, संतोष गुप्ता, हर्ष गुप्ता, उत्तम…
विपक्षी गठबंधन के झूठे वादे को बिहार की जनता ने नकारा- काली शर्मा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर जिला भाजपा कोषाध्यक्ष कृष्णा काली शर्मा ने बिहार मे भाजपा-जदयू एनडीए गठबंधन के प्रचंड जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ जीत नही एनडीए गठबंधन के पक्ष मे मोदी-नीतीश की सुनामी है। बिहार की देवतुल्य जनता-जनार्दन को हृदय से धन्यवाद जिन्होंने विकास को चुना। विपक्षी गठबंधन के झूठे वादे को बिहार की जनता ने सिरे से नकारते हुए जंगल राज की वापसी पर रोक लगा दी। उन्होंने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास, सुशासन…
बिहार में भाजपा-एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा- विकास, सुशासन और नारी शक्ति के विश्वास की हुई जीत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एनडीए गठबंधन ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। भाजपा की इस शानदार विजय पर झारखंड के साथ लौहनगरी जमशेदपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। इसी क्रम में, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जीत का जश्न मनाया। शुक्रवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर…
चतुर्थ बाल मेला का हुआ शानदार उद्घाटन बच्चों के लिए दोगुना करेंगे बजटः वित्त मंत्री राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन द्वारा आयोजित चतुर्थ बाल मेला का शुभारंभ प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बैलून उड़ाकर किया। उन्होंने घोषणा की कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार बाल बजट को 9000 करोड़ से बढ़ाकर 18000 करोड़ रुपये करने पर विचार कर रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि “जिस समाज का बचपन कमजोर हो, उसकी जवानी भी कमजोर होती है” और बाल स्वास्थ्य–पोषण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में…
मोहरदा–बिरसानगर हुरलुंग क्षेत्र में सरकारी नाले पर अवैध अतिक्रमण जारी, प्रशासनिक उदासीनता पर उठे सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता मोहरदा बिरसानगर हुरलुंग क्षेत्र में स्थित सरकारी नाला, जो स्थानीय ईको सिस्टम, बरसात के पानी की निकासी तथा पूरे इलाके की जल–प्रबंधन व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, लगातार अवैध अतिक्रमण की जद में आ रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि नाले की जमीन को हाईवा से पत्थर और मिट्टी डालकर भरा जा रहा है तथा उस पर अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। निवासियों का कहना है कि यह नाला न सिर्फ सरकारी संपत्ति है,…
जे एन टाटा वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के वर्षगांठ पर संस्थान परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जे एन टाटा वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट,बिष्टुपुर के दशमी वर्षगांठ के अवसर पर संस्थान परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में संस्थान के कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 90 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।कार्यक्रम के अवसर पर संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर श्री बीर भजन सिंह तथा टाटा स्टील ट्रेनिंग की हेड श्रीमती कुमुद लता सिंह उपस्थित रही।दोनों अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र,डोनर कार्ड एवं उपहार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।रक्तदान की संपूर्ण चिकित्सीय प्रक्रिया ब्रह्मानंद नारायणा…
