नेहरू जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
बाल दिवस पर तिलक पुस्तकालय में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने तीन श्रेणियों—तिरंगा, भारत का मानचित्र और नेहरू जी का चित्र—में भाग लिया। सभी वर्गों के विजेताओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र और मिठाई प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आज़ाद ने किया।
जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं ने नेहरू जी को स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी योद्धा और आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में याद किया।
जयंती के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व जिला अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, रविंद्र कुमार झा, राकेश कुमार तिवारी, राज किशोर यादव, अमरजीत नाथ मिश्रा, योगेंद्र सिंह यादव, आनंद मयपात्रा, अरुण कुमार सिंह, रजनीश सिंह, राजेश चौधरी, ज्योति मिश्र, ए आर कैलाश, तनवीर खान, रणजीत सिंह, राजकिशोर प्रसाद, अंसार खान, नलिनी सिन्हा, सैयद दिलनवाज, फिरोज खान, कौशल प्रधान, मोहम्मद आबिद, सुनील प्रसाद, विजय कुमार पांडे, विनोद यादव, आशुतोष सिंह, राजकुमार वर्मा, पवन कुमार झा, सुनीता टोप्पो, रूबी ठाकुर, बिस्वजीत जेना, शबाना परवीन, सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र सिंह, मुन्ना मिश्र सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

