एस.डी.एस.एम. स्कूल में भव्य फ़न फ़िएस्टा, बच्चों ने जमकर उठाया आनंद राष्ट्र संवाद संवाददाता एस.डी.एस.एम. स्कूल फ़ॉर एक्सीलेंस में 14 नवंबर 2025, शुक्रवार को नर्सरी से कक्षा XII तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल परिसर में एक भव्य फ़न फ़िएस्टा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय अध्यक्ष श्री दिवाकर सिंह ने किया। पूरे परिसर में लगे तरह–तरह के खेल एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल बच्चों और अभिभावकों का मुख्य आकर्षण बने रहे। खेलों का कोना इस फ़न फ़िएस्टा की सबसे लोकप्रिय जगह साबित हुआ। वहीं लाइव ऑर्केस्ट्रा ने पूरे आयोजन में ऊर्जा और उत्साह भर दिया। विद्यार्थियों…
Author: dhiraj Kumar
बिहार में NDA की प्रचंड जीत पर झारखंड भाजपा नेता अनमोल वर्मा ने जताई खुशी, कहा – जनता का फैसला विकास के पक्ष में राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड भाजपा नेता अनमोल वर्मा “पप्पु” ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की अभूतपूर्व जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और ‘विकसित भारत’ के संकल्प पर जनता के भरोसे का मजबूत संदेश है। अनमोल वर्मा ने कहा कि बिहार की जनता ने जाति-आधारित राजनीति, नकारात्मकता और भ्रम फैलाने वाली प्रवृत्तियों को नकारते हुए विकास, स्थिरता और सुशासन के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला दिया। घाटशिला…
बिहार में जनता के भरोसे ने रचा इतिहास, भाजपा घाटशिला में नई ऊर्जा के साथ लौटेगी : काले बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर झारखंड भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले की प्रतिक्रिया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड और अभूतपूर्व जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और ‘विकसित भारत’ के संकल्प पर जनता के अटूट भरोसे का सशक्त संदेश है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने जाति-आधारित राजनीति, नकारात्मकता और भ्रम…
बिहार विधानसभा चुनाव में एन.डी.ए. की ऐतिहासिक जीत पर देव तुल्य एनडीए कार्यकर्ताओं को बधाई – भरत सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 14 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एन.डी.ए.) को मिली ऐतिहासिक और भारी बहुमत वाली जीत पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए देश के केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दिया और कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और स्थिरता के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री माननीय अमित शाह जी, तथा…
बाल दिवस पर संभव संस्था ने बच्चों के साथ काटा केक, बांटी खुशिया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 14 नवंबर बाल दिवस के उपलक्ष्य में संभव संस्था द्वारा बेल्डीह ग्राम स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, सी.एच. एरिया में बच्चों के साथ हर्षाेल्लासपूर्ण बाल दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, गायन और विभिन्न क्विज़ प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ केक काटा और बच्चों के बीच खाद्य सामग्री चिप्स, फ्रूट केक और पठन पाठन कॉपी, पेंसिल बॉक्स आदि का वितरण किया। जिससे पूरे कार्यक्रम का आनंद और बढ़ गया। विद्यालय की…
घाटशिला उपचुनाव में झामुमो की जीत जनता के विश्वास और हेमंत सोरेन की लोकप्रियता की विजय: विधायक राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला उपचुनाव में झामुमो की ऐतिहासिक जीत को बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, पोटका विधायक संजीव सरदार और जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता, जनता के विश्वास और झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत बताया है। विधायकों ने कहा कि जनता ने इस चुनाव में स्पष्ट संदेश दे दिया है कि झारखंड में भाजपा का सफाया तय है। लोगों ने विकास, सम्मान और स्थिरता को चुना है। झारखंडी अस्मिता की रक्षा करने वाली सरकार पर जनता…
बिहार में एन डी ए की ऐतिहासिक जीत पर राजेश शुक्ल ने खुशी जताई बिहार की जनता ने मोदी और नीतीश के प्रगतिशील नेतृत्व को भारी समर्थन दिया राष्ट्र संवाद संवाददाता प्रदेश भाजपा झारखंड के वरिष्ठ नेता और झारखंड के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने बिहार में विधान सभा चुनाव में एन डी ए को मिले प्रचंड और एतिहासिक बहुमत पर खुशी जताई हैऔर बिहार की जनता का आभार जताया है l श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता रह चुके है ने बिहार विधानसभा के चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा हैं कि…
जीत नही एन डी ए गठबंधन के पक्ष मे सुनामी:प्रमोद मिश्रा राष्ट्र संवाद संवाददाता बिहार मे भारतीय जनता पार्टी एन डी ए गठबंधन के प्रचंड जीत पर भाजपा बारीडीह मंडल मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने हर्ष व्यक्त हुए कहा कि यह सिर्फ जीत नही एन डी ए गठबंधन के पक्ष मे सुनामी है। बिहार की देवतुल्य जनता-जनार्दन को हृदय से धन्यावाद जिन्हों ने विकास को चुना। श्री मिश्रा ने विपक्षी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि उनके झूठे वादे को बिहार की जनता ने सिरे से नकारते हुए जंगल राज की वापसी पर रोक लगा दी। इस प्रचंड जीत…
मतदाताओं को आदिवासी संस्कृति के संरक्षण की लड़ाई के बारे में आश्वस्त नहीं कर सकी भाजपा: चंपई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि शायद भाजपा घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को आदिवासी समाज की भाषा, संस्कृति, परंपरा और अस्तित्व को बचाने की अपनी लड़ाई के बारे में आश्वस्त नहीं कर सकी। झारखंड के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन (चंपई सोरेन के पुत्र) को 38,524 मतों से हराया। सरायकेला से भाजपा विधायक चंपई ने एक…
घाटशिला उपचुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी के प्रति जताया आभार राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित आयोजन के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने चुनाव से जुड़े सभी प्रेक्षकों, अधिकारी-कर्मियों, सुरक्षा बलों, मीडिया प्रतिनिधियों, अभ्यर्थियों और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुपालन, सभी पदाधिकारियों की प्रतिबद्धता, सुरक्षा बलों की सतर्कता और जनता के सहयोग से उपचुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव कर्मियों के पेशेवर रवैये, समय पालन, टीमवर्क और दायित्वों के…
