जगजोत सिंह सोही क़ौम से माफी मांगे : कुलबिंदर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गुरु गोविंद सिंह गर्ल्स हाई स्कूल के पूर्व सचिव अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के कार्यकारी प्रधान जगजोत सिंह सोही को कौम एवं पंथ से माफी मांगने की सलाह दी है। कुलबिंदर सिंह के अनुसार सिख पंथ के पांच महान तख्तों में से तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब एक है। यहां गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली है और देश दुनिया के सिखों की श्रद्धा भावना यहां से जुड़ी हुई है। सभी…
Author: dhiraj Kumar
घाटशिला विधानसभा : किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू सबसे पहले होगी पोस्टल बैलेट मतों की गिनती, तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव का नतीजा अब कुछ ही घंटों में सामने आने वाला है। 14 नवंबर को यह तय हो जाएगा कि इस सीट पर अगला विधायक कौन बनेगा। मतगणना की प्रक्रिया जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। कुल 300 कर्मियों की तैनाती के साथ 20 टेबलों पर 15 राउंड तक मतगणना की जाएगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट के मतों की गिनती…
एमजीएम अस्पताल का सी आर्म मशीन खराब ऑपरेशन के इंतजार में तड़प रहे हैं मरीज, उपायुक्त करें हस्तक्षेप – विकास सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल का सी आर्म्स मशीन विगत तीन दिनों से खराब पड़ा हुआ है जिसके कारण हड्डी रोग विभाग में ईलाज करवा रहे मरीजों का ऑपरेशन पूरी तरह बंद हो गया है। हड्डी रोग विभाग में इलाजरत बेड नंबर 110 अमरजीत सिंह, एवं बेड नंबर 149 विमला देवी ने भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को दूरभाष पर अपनी पीड़ा बताया । मामले की जानकारी मिलते ही विकास सिंह एमजीएम अस्पताल जाकर मरीजों से मिले…
बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, विधायक संजीव सरदार का हुआ सम्मान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार की पहल पर बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पंसस सुनील गुप्ता, बागबेड़ा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राज नारायण यादव सहित कई स्थानीय लोगों ने विधायक को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। ग्रामीण कार्य विभाग (आर्या) के तहत ₹2 करोड़ 37 लाख की लागत से 4.30 किलोमीटर लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क रोड नंबर 1 से 6 तक के क्रॉस रोड के…
कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए बैठक आयोजित जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने सभी विभागों को 100 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत विभागवार चेयरमैन/अध्यक्ष एवं संगठन समन्वयकों की बैठक कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने की। जिलाध्यक्ष ने सभी विभागों के पदाधिकारियों से कहा कि प्रथम चरण में प्रत्येक विभाग 100 नए सदस्य जोड़ने का कार्य पूर्ण करें। साथ ही जिला, प्रखंड और मंडल स्तर पर संगठनात्मक इकाइयों का…
सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमारी मांगों के अनुरुपःसरयू राय प्रसंगः राष्ट्रीय उद्यानों-अभयारण्यों के 1 किमी के दायरे में कोई खनन न होने का राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले पर प्रसन्नता जताई है, जिसमें कहा गया गया है कि राष्ट्रीय उद्यानों-अभयारण्यों के 1 किमी के दायरे में कोई खनन नहीं होगा। यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो आदेश आया है, वह उनकी मांगों के पूरी तरह अनुरुप है। अभी तक जो हम लोग कह रहे थे, आज सुप्रीम कोर्ट ने…
रेड क्रॉस भवन के सखी वन स्टॉप सेंटर का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया दौरा केंद्र की स्थिति और सुविधाओं के आभाव पर जताई चिंता, राज्य सरकार से सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग की राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक एवं झारखंड महिला एवं बाल विकास समिति की सदस्य पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को साकची स्थित रेड क्रॉस भवन के तीसरे तल पर संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। यह केंद्र महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत है, जो हिंसा, उत्पीड़न एवं संकट की स्थिति में फंसी महिलाओं और किशोरियों को…
मतगणना दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न डीसी कर्ण सत्यार्थी और एसएसपी पीयूष पांडेय ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने मतगणना दिवस की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और मतगणना कार्य पूर्ण पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ संपन्न हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टेबल पर प्रशिक्षित कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, मतगणना पर्यवेक्षकों की उपस्थिति, वीडियोग्राफी एवं नियंत्रण कक्ष…
चतुर्थ बाल मेला का उद्घाटन आज प्रदेश के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर करेंगे उद्घाटन टाटा स्टील के वीपी (कारपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदरारामम विशिष्ट अतिथि 19 नवंबर को राज्यपाल आएंगे, स्मारिका का करेंगे विमोचन 20 नवंबर को समापन समारोह, अर्जुन मुंडा होंगे मुख्य अतिथि राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। 14 नवंबर को चतुर्थ बाल मेला का उद्घाटन प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर करेंगे। टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कारपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदरारामम विशिष्ट अतिथि होंगे। 19 नवंबर को प्रदेश के राज्यपाल संतोष गंगवार अपराह्न चार बजे बाल मेला में आएंगे। वह बाल मेला पर तैयार हो रही स्मारिका का विमोचन करेंगे। 20…
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के संचालन को पुनः आरंभ करने की मांग की राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर ट्रेन संख्या 18103/18104 – जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के संचालन को पुनः प्रारंभ करने का अनुरोध किया है। यह ट्रेन टाटानगर से अमृतसर के बीच चलती है और झारखण्ड तथा पंजाब के बीच एक महत्वपूर्ण यात्री सेवा के रूप में जानी जाती है। अपने पत्र में श्री दास ने बताया कि नवंबर 2025 से फरवरी 2026 तक इस ट्रेन…
