Author: dhiraj Kumar

14 नवम्बर को को-ऑपरेटिव कॉलेज में 15 टेबल पर 20 राउंड में होगी मतगणना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन 2025 की मतगणना की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी ने बुधवार को महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर में आयोजित मतगणना दलों के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। प्रशिक्षण में मतगणना पर्यवेक्षकों को ईवीएम सील की जांच, काउंटिंग प्रक्रिया की निगरानी और परिणाम पत्रक भरने की प्रक्रिया से अवगत कराया…

Read More

संविधान निर्माण पर नई बहस: एडवोकेट अनिल मिश्रा के बयान को सवर्ण महासंघ का समर्थन जनवरी में जमशेदपुर आएंगे अनिल मिश्रा, सवर्ण महासंघ अधिवेशन में होंगे शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता ग्वालियर। आरक्षण और संविधान निर्माण को लेकर एडवोकेट अनिल मिश्रा के बयान ने नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि “आरक्षण ने हुनर नहीं, जात को पहचान दी है” और यह समानता नहीं हो सकती। साथ ही उन्होंने दावा किया कि संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर नहीं बल्कि बेनेगल नरसिम्हा राऊ थे। सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.डी. त्रिपाठी ने ग्वालियर में मिश्रा से मुलाकात कर…

Read More

आदिवासी समाज हमारा परिवार है, वोट बैंक नहीं:रघुवर दास धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भाजपा करेगी सप्ताहभर के कार्यक्रम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा पूरे देश में एक सप्ताह तक कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस सिलसिले में साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भारत का जनजातीय समाज स्वतंत्रता संग्राम की नींव रख चुका था। उन्होंने तिलका मांझी से लेकर बिरसा मुंडा तक के संघर्षों को नमन किया। रघुवर दास ने कहा कि आज़ादी…

Read More

जमशेदपुर: दीपक विभार हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार अवैध हथियार बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पुलिस ने 20-21 अक्टूबर की मध्यरात्रि में हुए दीपक विभार हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से अवैध हथियार बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए हेडक्वार्टर-1 डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि दीपक विभार को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी प्रेम यादव…

Read More

मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के बाहर छात्रों में चाकूबाजी, एक गंभीर रूप से घायल पुलिस जांच में जुटी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के बाहर बुधवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना घटी, जब मामूली विवाद के बाद दो छात्रों के बीच हुई कहासुनी चाकूबाजी में बदल गई। इस हमले में छात्र तौसीफ खान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, तौसीफ की पीठ पर गहरा घाव है, हालांकि फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। …

Read More

मुंबईकर अलर्ट ! बीएमसी दो दिन नहीं करेगी पानी की सप्लाई, जानें किन इलाकों में होगी दिक्कत ! राष्ट्र संवाद संवाददाता मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बड़ा ऐलान किया है कि 14 नवंबर (शुक्रवार) सुबह 10 बजे से 15 नवंबर (शनिवार) सुबह 8 बजे तक कुल 22 घंटे शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। यह कटौती पुरानी और नई तानसा पाइपलाइन तथा विहार ट्रंक मुख्य जलवाहिनी पर 5 बड़े वाल्व बदलने के रखरखाव कार्य के कारण की जा रही है। BMC ने मुंबईवासियों से अपील की है कि वे पहले से पानी…

Read More

आदित्यपुर में बड़ा रेल हादसा टला, बिना इंजन दौड़ी मालगाड़ी टकराई — बड़ी जनहानि से बाल-बाल बचा शहर राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर: बुधवार को आदित्यपुर रेलवे यार्ड के पास एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, शर्मा बस्ती की दिशा से तेज रफ्तार में आती एक मालगाड़ी रेलवे यार्ड की दीवार तोड़कर दूसरी खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मालगाड़ियों के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए। हादसे के दौरान यार्ड में काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सभी मजदूर समय रहते सुरक्षित स्थान पर चले गए, जिससे एक…

Read More

जमशेदपुर : सोनारी में महिला नेत्री के घर 9 लाख की चोरी, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है, जबकि पुलिस केवल औपचारिक कार्रवाई तक सीमित नजर आ रही है। ताजा मामला सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर फेज-4 का है, जहां झारखंड प्रदेश महिला उपाध्यक्ष पुनीता चौधरी के घर में करीब 9 से 10 लाख रुपये की चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पुनीता चौधरी पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं, और परिवार के सभी सदस्य उनके इलाज में व्यस्त…

Read More

जमशेदपुर के जुगसलाई में धूमधाम से मनाया जा रहा है 26वां मंगसीर नवमी उत्सव बाजे-गाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा, श्रद्धालु झूमते-गाते दिखे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जुगसलाई में रानी सती सत्संग समिति द्वारा 26वां मंगसीर नवमी महोत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पहले दिन बुधवार को बाजे-गाजे और रानी सती दादी की प्रतिमा के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे जुगसलाई क्षेत्र का भ्रमण किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन गाते और झूमते हुए रानी सती दादी की आराधना में लीन नजर आए। समिति…

Read More

क्या एनडीए अपनी सत्ता बरकरार रखेगा, या तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन एक बार फिर वापसी करेगा? देवानंद सिंह बिहार की राजनीति हमेशा से भारतीय लोकतंत्र की जटिलताओं और सामाजिक समीकरणों का आईना रही है। मंगलवार को जब राज्य की जनता ने दूसरे चरण के मतदान में अपनी भागीदारी निभाई, तो इसके साथ ही 2025 के विधानसभा चुनाव का मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई। पहला चरण 6 नवंबर को संपन्न हुआ था, और अब 14 नवंबर को मतगणना के साथ यह तय होगा कि बिहार की सत्ता पर किस गठबंधन का झंडा फहराएगा। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा…

Read More