Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 14 नवम्बर को को-ऑपरेटिव कॉलेज में 15 टेबल पर 20 राउंड में होगी मतगणना
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    14 नवम्बर को को-ऑपरेटिव कॉलेज में 15 टेबल पर 20 राउंड में होगी मतगणना

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    14 नवम्बर को को-ऑपरेटिव कॉलेज में 15 टेबल पर 20 राउंड में होगी मतगणना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन 2025 की मतगणना की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी ने बुधवार को महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर में आयोजित मतगणना दलों के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

     

    उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। प्रशिक्षण में मतगणना पर्यवेक्षकों को ईवीएम सील की जांच, काउंटिंग प्रक्रिया की निगरानी और परिणाम पत्रक भरने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। वहीं मतगणना सहायक को नियंत्रण इकाई से परिणाम पढ़ने व डेटा दर्ज करने का प्रशिक्षण दिया गया।

     

    माइक्रो ऑब्जर्वरों को निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशानुसार प्रत्येक राउंड की कड़ी निगरानी रखने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक मतगणना हॉल में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) समग्र समन्वयक की भूमिका निभाएंगे तथा किसी भी तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी समस्या का तत्काल समाधान करेंगे।

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया निर्वाचन की विश्वसनीयता का सबसे अहम चरण है। प्रत्येक कर्मी को आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करना होगा और निष्पक्षता व पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी बताया कि मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, प्रवेश केवल अधिकृत पासधारकों को ही मिलेगा और संपूर्ण प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी में संपन्न होगी।

     

    मतगणना कार्य 14 नवम्बर 2025 को को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर में आयोजित होगा, जिसमें 15 टेबलों पर 20 राउंड में मतगणना की जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वीवीपैट पर्चियों की गणना भी की जाएगी।

    14 नवम्बर को को-ऑपरेटिव कॉलेज में 15 टेबल पर 20 राउंड में होगी मतगणना
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंविधान निर्माण पर नई बहस: एडवोकेट अनिल मिश्रा के बयान को सवर्ण महासंघ का समर्थन
    Next Article सांसद खेल महोत्सव: 23 नवंबर को जमशेदपुर में होगी 5 किमी मैराथन 

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.