Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, विधायक संजीव सरदार का हुआ सम्मान
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, विधायक संजीव सरदार का हुआ सम्मान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, विधायक संजीव सरदार का हुआ सम्मान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार की पहल पर बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पंसस सुनील गुप्ता, बागबेड़ा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राज नारायण यादव सहित कई स्थानीय लोगों ने विधायक को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

    ग्रामीण कार्य विभाग (आर्या) के तहत ₹2 करोड़ 37 लाख की लागत से 4.30 किलोमीटर लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क रोड नंबर 1 से 6 तक के क्रॉस रोड के साथ-साथ रोड नंबर 1 और 4 की मुख्य सड़क को भी जोड़ेगी।

    विधायक संजीव सरदार ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अपने पूरे टीम को निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विभाग के कार्यपालक अभियंता और कनीय अभियंता से कहा कि कार्य प्राक्कलन राशि और गुणवत्ता मानक के अनुरूप हो ताकि सड़क लंबे समय तक टिक सके।

    विधायक संजीव सरदार ने कॉलोनीवासियों से भी अपील की कि वे निर्माण कार्य की निगरानी में सहयोग करें। सड़क बार-बार नहीं बनती, यह कई वर्षों बाद बनने जा रही है। किसी भी त्रुटि की स्थिति में सीधे मुझसे संपर्क करें।

     

    इस अवसर पर पंसस सुनील गुप्ता, बागबेड़ा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष राजनारायण यादव, ओम प्रकाश, रवि भूषण, रवि यादव, शशी कुमार उपस्थित थे।

    बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत सौंपे मांग पत्र विधायक संजीव सरदार का हुआ सम्मान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए बैठक आयोजित
    Next Article एमजीएम अस्पताल का सी आर्म मशीन खराब

    Related Posts

    श्रीमद भागवत कथा के सफल आयोजन के लिए हल्दीपोखर में बैठक

    December 7, 2025

    ईचागढ़ में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

    December 7, 2025

    85 वर्षीय विस्थापित विंदू ग्वालीन अब भी सहायता से वंचित 30 साल बाद भी सुविधा नहीं,  इलाज के लिए पैसे नहीं; अधिकारी बेपरवाह,

    December 7, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्रीमद भागवत कथा के सफल आयोजन के लिए हल्दीपोखर में बैठक

    ईचागढ़ में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

    85 वर्षीय विस्थापित विंदू ग्वालीन अब भी सहायता से वंचित 30 साल बाद भी सुविधा नहीं,  इलाज के लिए पैसे नहीं; अधिकारी बेपरवाह,

    विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर 1.33 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण

    जमशेदपुर : टाटा जूलोजिकल पार्क में 10 काले हिरणों की मौत, बैक्टीरियल इंफेक्शन की आशंका—प्रबंधन अलर्ट

    जमशेदपुर : बोड़ाम प्रखंड के पाकोतोड़ा टोला में सबर जनजाति अब भी उपेक्षित, बुनियादी सुविधाओं से वंचित—विकास पर उठे सवाल

    विश्व के सामने बैठने का ढंग, बोलने की शैली और प्रस्तुति—ये केवल व्यक्तिगत विकल्प नहीं, बल्कि देश की सामूहिक पहचान का प्रतीक होते हैं। – डॉ. प्रियंका सौरभ

    संघ का सनातन एवं प्रकृति-दर्शन: वैश्विक चेतना का आह्वान – ललित गर्ग

    भारत–रूस मित्रता को नए युग की आवश्यकताओं के अनुरूप नए आयाम देने वाली साबित हुई पुतिन की यात्रा देवानंद सिंह

    टाटा स्टील परिवार और उद्योग जगत में ऋतुराज सिन्हा की कार्यकुशलता, दूरदर्शिता और नेतृत्व को हमेशा याद किया जाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.