जे एन टाटा वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के वर्षगांठ पर संस्थान परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जे एन टाटा वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट,बिष्टुपुर के दशमी वर्षगांठ के अवसर पर संस्थान परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में संस्थान के कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 90 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।कार्यक्रम के अवसर पर संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर श्री बीर भजन सिंह तथा टाटा स्टील ट्रेनिंग की हेड श्रीमती कुमुद लता सिंह उपस्थित रही।दोनों अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र,डोनर कार्ड एवं उपहार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।रक्तदान की संपूर्ण चिकित्सीय प्रक्रिया ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल के सौजन्य से एवं ब्लड बैंक के विशेषज्ञ डॉ प्यासी की देख रेख में संपन्न हुई। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में संस्थान के प्रशासक सुरेश चौधरी,पप्पू खान,अमन मौनील,संजीव कुंडू आदि मुख्य रहे।संस्थान के वर्षगांठ को सफल बनाने को लेकर कर्मचारियों तथा प्रशिक्षुओं में काफी उत्साह रहा। शिविर में कुल 90 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

