Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चतुर्थ बाल मेला का हुआ शानदार उद्घाटन बच्चों के लिए दोगुना करेंगे बजटः वित्त मंत्री
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चतुर्थ बाल मेला का हुआ शानदार उद्घाटन बच्चों के लिए दोगुना करेंगे बजटः वित्त मंत्री

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चतुर्थ बाल मेला का हुआ शानदार उद्घाटन
    बच्चों के लिए दोगुना करेंगे बजटः वित्त मंत्री

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन द्वारा आयोजित चतुर्थ बाल मेला का शुभारंभ प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बैलून उड़ाकर किया। उन्होंने घोषणा की कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार बाल बजट को 9000 करोड़ से बढ़ाकर 18000 करोड़ रुपये करने पर विचार कर रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि “जिस समाज का बचपन कमजोर हो, उसकी जवानी भी कमजोर होती है” और बाल स्वास्थ्य–पोषण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डीबी सुंदरारामम ने छोटे बच्चों को मोबाइल से दूर रखने और खेल व संवाद को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पश्चिमी संस्कृति के अंधानुकरण से परिवारों में संवाद कम होता जा रहा है, जिसे बदलना होगा।

    अध्यक्षता कर रहे विधायक सरयू राय ने कहा कि बाल मेला बच्चों के मानसिक संतुलन और सामाजिक जुड़ाव के उद्देश्य से 2022 में शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि शहर में खेल मैदानों की कमी गंभीर समस्या है, और बच्चों के लिए नए मैदानों की तलाश जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि 9100 करोड़ की बाल बजट राशि का वास्तविक उपयोग सुनिश्चित करना होगा।

    गोविंद दोदराजका ने बाल मेले को शहर की पहचान बताते हुए कहा कि अगला आयोजन और भी बड़े पैमाने पर होगा। चेंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने बच्चों को बाहर निकलकर पारंपरिक खेल खेलने की प्रेरणा दी और वर्ष में दो बार ऐसे मेले आयोजित करने का सुझाव दिया।

    मेले में 50 स्टॉल लगाए गए थे।

    संचालन मेला के आयोजक मनोज कुमार सिंह ने किया।
    अतिथियों का स्वागत
    वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर का स्वागत आशुतोष राय ने किया। उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। इसके बाद सरयू राय, डीबी सुंदरारामम, मानव केडिया, डीबीएसएम के चेयरमैन चंद्रशेखरन, गोविंद दोदराजका, एके श्रीवास्तव, अभिषेक भालोटिया, अशोक गोयल का स्वागत किया गया। स्वागत गान गाया विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, जमशेदपुर की विद्यार्थी अजेता ने।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में मेला सह संयोजक अशोक गोयल, आशुतोष राय, नीरज सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, पिंटू सिंह, ममता सिंह, मंजू सिंह, अनिकेत सिंह सावरकर, विनीत, मार्शल मुर्मू आदि ने महती भूमिका निभाई।

    चतुर्थ बाल मेला का हुआ शानदार उद्घाटन बच्चों के लिए दोगुना करेंगे बजटः वित्त मंत्री
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोहरदा–बिरसानगर हुरलुंग क्षेत्र में सरकारी नाले पर अवैध अतिक्रमण जारी, प्रशासनिक उदासीनता पर उठे सवाल
    Next Article बिहार में भाजपा-एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव

    Related Posts

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    September 20, 2026

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    September 20, 2026

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    नंदीग्राम से निकली सियासी आवाज, क्या राहुल के साथ आएंगी ममता?

    ब्रिटिश संघ के विघटन की ओर? कार्डिफ समझौते ने खड़े किए सवाल

    सारदा विश्वविद्यालय की शोधार्थी आकांक्षा शर्मा ने प्राप्त की डॉक्टरेट डिग्री: इंदिरा गोस्वामी की साहित्यिक कृतियों पर किया व्यापक शोध

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    सोनारी विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूजा समिति का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.