युवा कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। शनिवार को वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जंयती दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर राकेश साहू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के अनन्य प्रयासों से हमे स्वतंत्र भारत प्राप्त हुआ है। उनके योगदान को कभी भी भुलाया नही जा सकता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस ओबीसी सेल के नगर अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, कांग्रेस वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष नीरज कुमार, उपाध्यक्ष गौतम साहू, मो रिज़्ज़ु, अमित श्रीवास्तव, रवि रंजन, पंकज यादव, संतोष गुप्त,ा सत्यदेव प्रसाद, अशोक साहू, तारकेश्वर महतो, निखिल तिवारी, सुमित साहू आदि उपस्थित थे।

