लालू परिवार में दूसरी बड़ी टूट: रोहिणी आचार्य ने राजनीति और परिवार से नाता तोड़ा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर राजनीति से सन्यास और परिवार से रिश्ता तोड़ने की घोषणा की। उन्होंने लिखा कि “संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।”

रोहिणी का यह फैसला बिहार चुनाव के बाद लालू परिवार में उभरे नए बिखराव को स्पष्ट करता है। पिता की जान बचाने के लिए किडनी दान करने वाली रोहिणी का यह कदम परिवार के भीतर बढ़ते दबाव और विवादों की ओर इशारा करता है।
संजय यादव और रमीज़, जिनका नाम रोहिणी ने सीधे तौर पर लिया है, आरजेडी की आंतरिक राजनीति में प्रभावशाली माने जाते रहे हैं। इससे पहले लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है।
रोहिणी का फैसला लालू परिवार में बढ़ते मतभेदों और आंतरिक संकट की दूसरी बड़ी घटना के रूप में देखा जा रहा है।

