Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी में विधानसभा में विकास को मिल रही रफ्तार
    Breaking News Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर पूर्वी में विधानसभा में विकास को मिल रही रफ्तार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी में विधानसभा में विकास को मिल रही रफ्तार

    लगातार दूसरे दिन विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस में 43 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बर्मामाइंस में मंगलवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने लगभग 43 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। लगातार दूसरे दिन जारी इस विकास कार्यों के शिलान्यास से क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। शिलान्यास की गई योजनाओं में बर्मामाइंस भक्तिनगर में मुख्य मार्ग के दोनों ओर पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन एवं पौधरोपण के साथ सौंदर्याकरण, श्री राम आश्रम परिसर में तार बाउंड्री और लोहे के स्थायी गेट का निर्माण, हिन्द आश्रम की बाउंड्री वॉल का मरम्मतिकरण, मनीफीट उड़िया बस्ती में सार्वजनिक कुएँ का सौंदर्याकरण समेत मनीफीट उड़िया बस्ती में सड़कों के निर्माण कार्य शामिल हैं। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी विधायक पूर्णिमा साहू की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित कई समस्याओं का समाधान अब धरातल पर दिखने लगा है। मौके पर लोगों ने उनके समक्ष क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी रखा।

    इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि जनहित के सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। बर्मामाइंस समेत पूरे विधानसभा क्षेत्र में जिन समस्याओं की जानकारी मिली है, उन्हें सूचीबद्ध किया गया है और आने वाले दिनों में चरणबद्ध तरीके से उन्हें पूरा किया जाएगा।

    इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक झा, पप्पू सिंह, रितेश झा, शशि सिंह, छोटु पांडेय, पिंटु रजक, पंकज राय, अजीत सिंह, नितेश सिंह, गौरी शर्मा, रवि यादव, देवलाल रजक समेत बड़ी संख्या में स्थानीय महिला एवं बस्तीवासी मौजूद रहे

    जमशेदपुर पूर्वी में विधानसभा में विकास को मिल रही रफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रदूषण हटाओ, हवा बचाओ का मंचन
    Next Article जामताड़ा में आयोजित जनता दरबार में 50 से अधिक आवेदनों का त्वरित निष्पादन

    Related Posts

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.