Author: dhiraj Kumar

भुइयांडीह की कार्रवाई पर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन ठंड में बेघर परिवारों के पुनर्वास की रखी मांग, सांसद विद्युत महतो भी रहे मौजूद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भुइयांडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट गोलचक्कर पर जिला प्रशासन एवं टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा अचानक की गई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात की। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की मौजदूगी में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपकर प्रशासन के रवैये…

Read More

अंबेडकर शैक्षणिक एवं सेवा संस्थान में संविधान संकल्प कार्यक्रम, संविधान की रक्षा का लिया गया संकल्प राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। अंबेडकर शैक्षणिक एवं सेवा संस्थान के बिरसानगर स्थित सभागार में शनिवार को संविधान दिवस पखवाड़ा के तहत संविधान संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भारत के संविधान की रक्षा और पालन का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन संस्थान के सचिव के.एम. प्रसाद ने किया। मुख्य अतिथि व वक्ता झारखंड बार काउंसिल के निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य एवं हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल कलाम रसीदी ने कहा कि अभी भी दलित एवं आदिवासी…

Read More

परसुडीह में बंद घर से नवजात शिशु का शव बरामद, इलाके में सनसनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र के ग्वाला पट्टी दुर्गाबाड़ी में शनिवार शाम एक बंद पड़े पुराने झोपड़ीनुमा घर से नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुछ बच्चे खेलते हुए जब अंदर पहुंचे, तो उन्होंने शव देखा और शोर मचाया। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिशु…

Read More

जुगसलाई के बाटा चौक में दिनदहाड़े ज्वेलरी स्टोन की चोरी, 10–12 लाख के पत्थर गायब; व्यापारियों में आक्रोश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले चौक बाजार स्थित बाटा चौक में शनिवार को दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। जेम्स हाउस नामक दुकान से एक युवक खुली दुकान देखकर अंदर घुसा और पेटी का ताला तोड़कर लगभग 10 से 12 लाख रुपए के पुखराज, नीलम, पन्ना सहित अन्य कीमती पत्थर चोरी कर फरार हो गया। घटना तब हुई जब दुकान मालिक करण सिंह कुछ देर के लिए बाहर गए थे और…

Read More

जादूगोड़ा में सुरक्षा मानकों की अनदेखी: सड़क किनारे लगाए जा रहे विशाल खंभों से बढ़ा हादसे का खतरा राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। जादूगोड़ा मोड़ से लेकर रख कॉपर तक सड़क के किनारे 33,000 केवी लाइन ले जाने के लिए बड़े-बड़े लोहे के खंभे लगाए जा रहे हैं। यह खंभे सड़क के बिल्कुल सटे होने के कारण लगातार दुर्घटना की आशंका बढ़ा रहे हैं। साथ ही पगडंडी का रास्ता भी बंद हो रहा है, जिससे स्थानीय राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वरिष्ठ समाजसेवी सह कांग्रेसी नेता टिकिमुखी ने बताया कि सुरक्षा नियमों को दरकिनार कर…

Read More

सिंबायोसिस किड्स स्कूल में ‘वेजिटेबल डे’ का आयोजन, बच्चों को सिखाई हेल्दी फूड की आदतें राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद। सिंबायोसिस किड्स स्कूल में शनिवार को प्राचार्या रीना मंडल की पहल पर “वेजिटेबल डे” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सब्जियों का महत्व समझाना और उन्हें पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक करना था। बच्चों ने विभिन्न सब्जियों की पहचान की, उनके पोषक तत्वों के बारे में जाना और हेल्दी फूड के फायदे सीखे। स्कूल में बनाए गए आकर्षक “वेज़िटेबल मार्केट” में शिक्षकों ने खेल-खेल में बच्चों को बताया कि सब्जियां शरीर को मजबूत बनाती हैं और बीमारियों…

Read More

आनंद मार्ग द्वारा गदरा और साकची में नि:शुल्क पौधा वितरण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल और प्रीवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP) जमशेदपुर की ओर से पर्यावरण संरक्षण के तहत गदरा और साकची पुराने कोर्ट के पास 100 से अधिक पौधों का नि:शुल्क वितरण किया गया। लोगों को जागरूक करते हुए सुनील आनंद ने बताया कि 1980 के बाद से धरती का औसत तापमान लगभग 1°C बढ़ चुका है, जो ग्रीनहाउस गैसों, कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन और जंगलों की कटाई का परिणाम है। तापमान बढ़ने से खेती-किसानी पर भी…

Read More

ईस्ट सिंहभूम में बनेगा मॉडल सोलर विलेज: डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, 10 गांवों में शुरू होगा 6 माह का चैलेंज पीरियड राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में पीएम–सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत मॉडल सोलर विलेज चयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज, सीईओ–जिला परिषद नागेंद्र पासवान, विकास शाखा के प्रभारी तथा तीनों विद्युत प्रमंडलों के अभियंता सहित सभी संबंधित बीडीओ मौजूद थे। योजना के तहत जिले के 7 प्रखंडों के 10 गांवों का…

Read More

पूर्वी सिंहभूम में पहला साहित्य उत्सव जनवरी 2026 में, गोपाल मैदान में होगा तीन दिवसीय आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जिला प्रशासन जनवरी 2026 में प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव आयोजित करने जा रहा है। 9, 10 और 11 जनवरी को गोपाल मैदान में होने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि यह उत्सव जिले के सांस्कृतिक और बौद्धिक माहौल को नई ऊंचाई देगा। उन्होंने निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों के साहित्यप्रेमियों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाए,…

Read More

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सिदगोड़ा और बिरसानगर से अवैध खनन में शामिल 3 वाहन जब्त राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिला खनन विभाग ने अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ कड़ा अभियान चलाते हुए सिदगोड़ा और बिरसानगर क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कुल 3 वाहनों को अवैध रूप से बालू परिवहन करते हुए जब्त किया गया। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से JH05CF–2883 नंबर का वाहन पकड़ा गया, जिसे सुरक्षार्थ थाना परिसर में रखा गया है। वहीं बिरसानगर थाना क्षेत्र से दो वाहन—JH05AX–9136 और महिंद्रा 475 DI (लाल रंग)—को भी अवैध परिवहन में…

Read More