जरूरी है अब लोकल फोर वोकल का मंत्रःसन्नी सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के बिष्टुपुर मंडल के महामंत्री सन्नी सिंह के नेतृत्व में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात बूथ नंबर 128 और 151 के सदस्यों ने सुनी। यहां जारी बयान में सन्नी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ठीक ही कहा कि अब लोकल फोर वोकल के लिए कुछ कर गुजरने का वक्त आ गया है। यह मंत्र अब बेहद जरूरी हो गया है। सन्नी सिंह ने कहा कि मोदी जी का यह कहना ठीक ही है कि आप जब किसी से मिलें…
Author: dhiraj Kumar
जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 20–21 दिसंबर को, पर्यावरण संरक्षण रहेगा मुख्य फोकस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 30 नवंबर। जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का आयोजन 20–21 दिसंबर को होटल रामाडा, बिस्टुपुर में किया जाएगा। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में साहित्य, कला, संस्कृति, जनजातीय परंपरा और पत्रकारिता से जुड़े विविध सत्र होंगे, जबकि इस वर्ष का मुख्य केंद्र-बिंदु पर्यावरण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण और जनभागीदारी रहेगा। फेस्टिवल के दूसरे दिन अपराह्न 3 बजे “Green Revolution 2.0: जल, जंगल और जन–भागीदारी” विषय पर महत्वपूर्ण सत्र होगा। इसमें राजस्थान के दो प्रतिष्ठित पर्यावरण कार्यकर्ता पद्मश्री सुंडाराम वर्मा और पद्मश्री लक्ष्मण सिंह, झारखंड की “लेडी टार्जन” पद्मश्री…
भारतीय खाद्य संस्कृति को अपनाने की सलाह देते हुए ग्राहक पंचायत महिला आयाम ने आयोजित की एक बैठक। राष्ट्र संवाद संवाददाता “भारतीय खाद्य संस्कृति को अपनाने से हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। आज जितनी भी बीमारियां हो रही हैं इसका प्रमुख कारण पाश्चात्य खाद्य संस्कृति ही है। अतः परिवार में रसोई संभालने वाली हर महिला का कर्तव्य है कि वह भारतीय खाद्य परंपरा को परिवार में स्थापित करें। ” उक्त बातें अतिथि वक्ता नीतू कुमारी, (अध्यक्ष गोंड समाज) ने कहा। ग्राहक पंचायत के सरायकेला खरसावां जिले में महिला आयाम की एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आदित्यपुर…
गोलमुरी में महिला से पर्स छिनतई, गिरकर हुई गंभीर रूप से घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टिनप्लेट काली मंदिर के पास शनिवार देर रात एक महिला से पर्स छिनतई की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने चलते-चलते महिला के हाथ से पर्स झपट लिया, जिससे वह सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना रात करीब 10.50 बजे की है, जब परसुडीह थाना क्षेत्र के नामोटोला दुर्गाबाड़ी निवासी अनिता शर्मा अपने पति कैलाश शर्मा और पुत्र के साथ मायके से लौट रही थीं.…
जमशेदपुर में स्मॉल एंड मीडियम बिल्डर एसोसिएशन का गठन, बिल्डरों की समस्याओं के समाधान पर रहेगा जोर संरक्षक शिवशंकर सिंह, अध्यक्ष हुए नीरज सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शहर में स्मॉल एंड मीडियम बिल्डर एसोसिएशन का औपचारिक गठन कर दिया गया। इस संबंध में साकची स्थित एक निजी होटल के सभागार में आयोजित बैठक के बाद एसोसिएशन की घोषणा की गई। इसके संरक्षक शिवशंकर सिंह, अध्यक्ष नीरज सिंह, तथा सचिव एवं कोषाध्यक्ष के नाम भी घोषित किए गए। एसोसिएशन गठन का मुख्य उद्देश्य शहर के छोटे और मध्यम बिल्डरों की हर समस्या का समाधान करना है। संरक्षक शिवशंकर सिंह ने…
नवनिर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन को यूसिल गेस्ट हाउस में गुलदस्ता भेट करते संघ के कार्यकारी महासचिव सृजन टुडू बैठक में शामिल संघ के ।पदाधिकारी व मेंबर यूसिल कर्मचारी अनुसूचित जन जाति कर्मचारी संघ की बढ़ी ताकत, घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन बने संरक्षक संघ का हक व अधिकार को दिलाना पहली प्राथमिता:सोमेश सोरेन राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: यूसिल कर्मचारी अनुसूचित जन जाति कर्मचारी संघ की कमान आज शनिवार को घाटशिला से नवनिर्वाचित युवा विधायक सोमेश सोरेन को सौंप दी गई।इधर विधायक सोमेश सोरेन का संघ का संरक्षक चुने के बाद यूसिल कर्मचारियों में उत्साह व उमंग है। इधर इस सिलसिले में…
जादूगोड़ा में 10 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, क्षेत्र में शोक की लहर राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के धर्मडीह निवासी घासीराम मारडी और यूसीआईएल में नर्स अनीता मार्डी की 10 वर्षीय बेटी रश्मि मार्डी की शनिवार को घर पर ही रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतका की मां अनीता मार्डी ने बताया कि वह और उनके पति खेत में काम कर रहे थे। घर पर रश्मि और उसके दो भाई-बहन अकेले थे। लौटने पर उन्होंने देखा…
केरला पब्लिक स्कूल गम्हरिया में प्री–प्राइमरी एवं प्राइमरी बच्चों का प्रेजेंटेशन डे, नन्हें छात्रों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता दिल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शनिवार को केरला पब्लिक स्कूल, गम्हरिया में प्री-प्राइमरी और प्राइमरी कक्षा के बच्चों का भव्य प्रेजेंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में असिस्टेंट डायरेक्टर श्रीमती शांता वैद्यनाथन और एकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती लक्ष्मी शरद चंद्रन उपस्थित रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रश्मि सिन्हा ने अपने स्वागत भाषण से कार्यक्रम को दिशा दी। बच्चों ने स्वागत नृत्य, समूह गान, हिंदी व इंग्लिश कोरल सहित कई रंगारंग…
जादूगोड़ा में यूरेनियम अयस्क ढुलाई में लापरवाही पर ग्रामीण आक्रोशित , आंदोलन की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। यूसीआईएल क्षेत्र में यूरेनियम अयस्क ट्रांसपोर्टिंग के दौरान लगातार उड़ते धूलकण, बिना तिरपाल ढके जर्जर गाड़ियाँ और सड़क पर गिरते अयस्क से ग्रामीणों और राहगीरों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कड़े निर्देशों के बावजूद ठेकेदार कंपनियों द्वारा नियमों की अनदेखी की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उड़ती धूल से खेतों की उपजाऊ मिट्टी खराब हो रही है, कई बार सड़क पर अयस्क गिरने से दुर्घटनाएँ भी हुई हैं। वाहनों में नंबर प्लेट, रेडियम, हेडलाइट-बैकलाइट भी खराब रहती…
भुइयांडीह की कार्रवाई पर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन ठंड में बेघर परिवारों के पुनर्वास की रखी मांग, सांसद विद्युत महतो भी रहे मौजूद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भुइयांडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट गोलचक्कर पर जिला प्रशासन एवं टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा अचानक की गई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात की। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की मौजदूगी में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपकर प्रशासन के रवैये…
