Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भुइयांडीह की कार्रवाई पर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भुइयांडीह की कार्रवाई पर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भुइयांडीह की कार्रवाई पर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    ठंड में बेघर परिवारों के पुनर्वास की रखी मांग, सांसद विद्युत महतो भी रहे मौजूद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भुइयांडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट गोलचक्कर पर जिला प्रशासन एवं टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा अचानक की गई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात की। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की मौजदूगी में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपकर प्रशासन के रवैये और कार्रवाई के तरीके पर कड़ा ऐतराज़ जताया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कड़ाके की ठंड में यह कार्रवाई मानवीय मूल्यों के विपरीत और अत्यंत संवेदनहीन है। अचानक घर टूट जाने से प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं, जबकि प्रशासन इस प्रक्रिया को कुछ दिनों तक टालकर लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था का समय दे सकता था। भाजपा ने जिला प्रशासन से सभी प्रभावित परिवारों के तत्काल पुनर्वास, भोजन-पानी एवं अस्थायी आश्रय जैसी राहत पहल की मांग की है।

     

    सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रशासनिक कार्रवाई कानून के तहत हो सकती है, पर किसी भी परिस्थिति में गरीब परिवारों की पीड़ा को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन को पुनर्वास और राहत के मानवीय दृष्टिकोण को प्राथमिकता देनी होगी। इसके लिए उन्होंने जिला उपायुक्त से शीघ्र पहल करने का आग्रह किया।

     

    वहीं, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द प्रभावित परिवारों के उचित एवं सुरक्षित पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन राहत कार्य शुरू करने की दिशा में तत्काल कदम उठाएगा।

     

    इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, राजीव सिंह, जिला मंत्री मिली दास, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, सह कार्यालय संजीत चौरसिया व अन्य मौजूद रहे।

    भुइयांडीह की कार्रवाई पर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभुइयांडीह की कार्रवाई पर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Next Article जादूगोड़ा में यूरेनियम अयस्क ढुलाई में लापरवाही पर ग्रामीण आक्रोशित , आंदोलन की चेतावनी

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.