Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईस्ट सिंहभूम में बनेगा मॉडल सोलर विलेज: डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, 10 गांवों में शुरू होगा 6 माह का चैलेंज पीरियड
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ईस्ट सिंहभूम में बनेगा मॉडल सोलर विलेज: डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, 10 गांवों में शुरू होगा 6 माह का चैलेंज पीरियड

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ईस्ट सिंहभूम में बनेगा मॉडल सोलर विलेज: डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, 10 गांवों में शुरू होगा 6 माह का चैलेंज पीरियड

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में पीएम–सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत मॉडल सोलर विलेज चयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज, सीईओ–जिला परिषद नागेंद्र पासवान, विकास शाखा के प्रभारी तथा तीनों विद्युत प्रमंडलों के अभियंता सहित सभी संबंधित बीडीओ मौजूद थे।

     

    योजना के तहत जिले के 7 प्रखंडों के 10 गांवों का चयन किया गया है—पारूलिया, धोबनी, कोकपाड़ा–नरसिंहगढ़, बड़ाजुड़ी, हाड़तोपा, कालिकापुर, मानुषमुड़िया, बड़ा बांगुड़दा, बिडरा और बोड़ाम। इन गांवों में 6 माह का चैलेंज पीरियड निर्धारित किया गया है, जिसमें सौर ऊर्जा योजनाओं का प्रचार-प्रसार, स्थापना और गांवों के बीच स्वस्थ प्रतियोगिता को बढ़ावा दिया जाएगा।

     

    जिस गांव में सबसे अधिक Renewable Energy अधिष्ठापन क्षमता विकसित होगी, उसे ‘मॉडल सोलर विलेज’ घोषित किया जाएगा और 1 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा।

     

    उपायुक्त ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि चयनित गांवों में ग्राम सभा कर योजना के लाभ, पात्रता, सब्सिडी और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी ग्रामीणों को दें। साथ ही सोलर पैनल, पीएम–कुसुम योजना, सोलर सिंचाई और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं के क्रियान्वयन के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करें।

     

    उन्होंने कहा कि गांवों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित कर अधिकाधिक परिवारों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि “ग्रीन विलेज, क्लीन विलेज” का लक्ष्य हासिल हो सके।

    10 गांवों में शुरू होगा 6 माह का चैलेंज पीरियड ईस्ट सिंहभूम में बनेगा मॉडल सोलर विलेज: डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम में पहला साहित्य उत्सव जनवरी 2026 में, गोपाल मैदान में होगा तीन दिवसीय आयोजन
    Next Article आनंद मार्ग द्वारा गदरा और साकची में नि:शुल्क पौधा वितरण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    Related Posts

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    लोकतंत्र की मर्यादा और चुनावी विश्वास का संकट | राष्ट्र संवाद

    बंगाल की राजनीति और चुनावी हिंसा: लोकतंत्र की कसौटी | राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: ६ मई २०२६ (बुधवार)

    31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार न हुआ, चाबी लाभुकों को नहीं मिली तो 1 जून से अनशनःसरयू राय

    विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जमशेदपुर में रक्तदान महायज्ञ, 100 दिवसीय अभियान की भी होगी शुरुआत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.