जमशेदपुर में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के तहत मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सोमवार को मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर-1 भोला प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बारीडीह वर्क्स फ्लैट और आसपास के इलाके में कुछ युवक अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस…
Author: dhiraj Kumar
प्रकाशपर्व पर 27 दिसंबर को साकची में निकलेगी अलौकिक शोभा यात्रा साकची गुरुद्वारा में गुरु गोबिंद सिंह जी के 360वें प्रकाशोत्सव की भव्य तैयारियाँ शुरू: निशान सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची ने दसवें गुरु, दसमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 360वें प्रकाशोत्सव को समर्पित भव्य कार्यक्रमों की रूपरेखा घोषित कर दी है। सोमवार को गुरुद्वारा प्रधान सरदार निशान सिंह की अध्यक्षता में हुई कमिटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 27 दिसंबर को गुरु महाराज के प्रकाशोत्सव पर साकची के निर्धारित मार्ग से शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रधान निशान सिंह ने बताया…
टाटा पावर मजदूर यूनियन ने उप श्रमायुक्त को सौंपा 8 सूत्री मांग पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर टाटा पावर मजदूर यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जोजो बेड़ा स्थित टाटा पावर में कार्यरत मजदूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर उप श्रमायुक्त को 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा. इस दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने वर्षों से कार्यरत मजदूरों के हितों की रक्षा और बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से रखी. मांग पत्र में कहा गया कि 5, 10 एवं 20 वर्षों से निरंतर कार्यरत मजदूरों को उनकी दक्षता और अनुभव के अनुरूप अपग्रेड किया जाए, ताकि उन्हें…
सांसद खेल महोत्सव में जमशेदपुर की नन्ही खिलाड़ी ने रजत पदक किया अपने नाम, स्कूल के साथ परिवारों में भी खुशियों का माहौल राष्ट्र संवाद संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेलों को बढ़ावा देने की पहल के तहत आयोजित सांसद खेल महोत्सव में जमशेदपुर की एक नन्ही खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। सोमवार को सीतारामडेरा स्थित बॉक्सिंग कम्युनिटी सेंटर में आयोजित प्रतियोगिता में, राजेंद्र विद्यालय, घुटिया में कक्षा तीन की छात्रा और मात्र आठ वर्षीय दीपिका सोय ने यह उपलब्धि हासिल की। दीपिका सोय वर्तमान में डिमना बॉक्सिंग क्लब में कोच विजय सोय…
जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन 20–21 दिसंबर को होटल रामाडा, बिस्टुपुर में सत्रों में चर्चा, कार्यशाला, बुक स्टॉल, सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित जमशेदपुर, 15 दिसंबर. विद्यादीप फाउंडेशन द्वारा साकची एक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संयोजक संदीप मुरारका ने कहा कि कला, कलम और विचारों के संगम जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का आयोजन आगामी 20 एवं 21 दिसंबर को होटल रामाडा, बिस्टुपुर में किया जा रहा है. इस साहित्यिक महोत्सव में देश-विदेश से आए लेखक, पत्रकार, कलाकार, प्रशासक, विचारक और पद्मश्री अलंकृत विभूतियाँ सहभागिता करेंगी. संयोजक कमल किशोर अग्रवाल ने बताया कि फिल्मी…
सत्ता पक्ष और विपक्ष को करनी होगी रचनात्मक राजनीति, तभी संभव होगा झारखंड का विकास – देवानंद सिंह हाल ही में एक समागम में झारखंड की राजनीति का जो दृश्य सामने आया, जहां सत्ता पक्ष के सीपी सिंह और विपक्ष के बंधु तर्की की ‘जुगलबंदी’ दिखी, वह केवल एक मंचीय घटना नहीं थी। यह झारखंड की राजनीति के उस स्थायी विरोधाभास को उजागर करती है, जिसमें एक ओर व्यक्तिगत या सामयिक सामंजस्य दिखाई देता है, वहीं दूसरी ओर सदन, सड़कों और सोशल मीडिया पर आरोप–प्रत्यारोप की अंतहीन राजनीति चलती रहती है। सवाल यह नहीं है कि कौन किससे मंच साझा…
आए दिन होने वाले तमाशा से परेशान होकर कुसमुंडा में निजी कंपनी हुई सख्त, रोकी बाहरी दखल राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद कैंपस के बाहर लगाया बोर्ड- नो वैकेंसी कोरबा:-साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कुसमुंडा क्षेत्र में आउटसोर्सिंग पर काम लेने वाली नीलकंठ प्राइवेट लिमिटेड आए दिन होने वाले तमाशा से परेशान होकर अपने यहां जो वैकेंसी का बोर्ड लगा दिया है। इसके साथ ही गैर जरूरी लोगों के प्रवेश को वर्जित भी किया है। नीलकंठ प्राइवेट लिमिटेड करोड़ों का काम ओवर बर्डन और दूसरे क्षेत्र में प्राप्त हुआ है। उसने अपनी व्यवस्था और सहूलियत के लिए श्रमिकों को नियोजित किया…
केंदुआडीह गैस प्रभावित क्षेत्र के दौरे के बाद सरयू राय बोले- इस संकट के लिए बीसीसीएल प्रबंधन और डीजीएमएस जिम्मेदार। राष्ट्र संवाद संवाददाता विधायक सरयू राय ने केंदुआडीह गैस प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। सरयू राय ने राहत शिविर का भी निरीक्षण किया और वहां रह रहे लोगों की स्थिति की जानकारी ली। क्षेत्र भ्रमण के बाद उन्होंने धनबाद स्थित सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गैस रिसाव मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरयू राय ने कहा कि…
सड़क हादसे में घायलों की मदद को आगे आईं विधायक पूर्णिमा साहू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सिदगोड़ा मेन रोड, 28 नंबर के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगो को अपनी गाड़ी से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया और तत्काल इलाज के लिए भर्ती कराया। विधायक पूर्णिमा दास साहू एक कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात बाहर निकल रही थी। जहां उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त लोगों को देखकर अपनी गाड़ी रोकी और उन्हें अपने वाहन से लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंची। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने एमजीएम अधीक्षक से फोन पर बात…
महिला काव्य मंच रांची पूर्वी की वर्ष 2025 की अंतिम मासिक गोष्ठी संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची—महिला काव्य मंच रांची पूर्वी इकाई की वर्ष 2025 की अंतिम मासिक गोष्ठी 12 दिसंबर, शुक्रवार को ऑनलाइन माध्यम से हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। गोष्ठी का आयोजन संस्थापक श्री नरेश नाज एवं दिग्दर्शक श्रीमती नियति गुप्ता के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के माल्यार्पण एवं खुशबू बरनवाल की सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सारिका भूषण ने मंच से जुड़ी सदस्यों को अपनी भूमिका व दायित्वों के प्रति प्रेरित किया। डॉ. सुरिंदर कौर नीलम ने अपने आशीर्वचन…
