महिला काव्य मंच रांची पूर्वी की वर्ष 2025 की अंतिम मासिक गोष्ठी संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची—महिला काव्य मंच रांची पूर्वी इकाई की वर्ष 2025 की अंतिम मासिक गोष्ठी 12 दिसंबर, शुक्रवार को ऑनलाइन माध्यम से हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। गोष्ठी का आयोजन संस्थापक श्री नरेश नाज एवं दिग्दर्शक श्रीमती नियति गुप्ता के निर्देशानुसार किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के माल्यार्पण एवं खुशबू बरनवाल की सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सारिका भूषण ने मंच से जुड़ी सदस्यों को अपनी भूमिका व दायित्वों के प्रति प्रेरित किया। डॉ. सुरिंदर कौर नीलम ने अपने आशीर्वचन से रचनाकारों का उत्साह बढ़ाया।
गोष्ठी में रांची की अनेक वरिष्ठ कवयित्रियों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का संचालन सुनीता अग्रवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रेणु झा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

