Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंदुआडीह गैस प्रभावित क्षेत्र के दौरे के बाद सरयू राय बोले- इस संकट के लिए बीसीसीएल प्रबंधन और डीजीएमएस जिम्मेदार।
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    केंदुआडीह गैस प्रभावित क्षेत्र के दौरे के बाद सरयू राय बोले- इस संकट के लिए बीसीसीएल प्रबंधन और डीजीएमएस जिम्मेदार।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंदुआडीह गैस प्रभावित क्षेत्र के दौरे के बाद सरयू राय बोले- इस संकट के लिए बीसीसीएल प्रबंधन और डीजीएमएस जिम्मेदार।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    विधायक सरयू राय ने केंदुआडीह गैस प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। सरयू राय ने राहत शिविर का भी निरीक्षण किया और वहां रह रहे लोगों की स्थिति की जानकारी ली। क्षेत्र भ्रमण के बाद उन्होंने धनबाद स्थित सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गैस रिसाव मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरयू राय ने कहा कि केंदुआडीह में गैस रिसाव से लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर बीसीसीएल प्रबंधन और डीजीएमएस को जिम्मेदार ठहराया। सरयू राय ने कहा कि दोनों ही संस्थान गैस निकासी और सुरक्षा की दिशा में कोई ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठा रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि वर्ष 1914 से इस क्षेत्र में खनन कार्य चल रहा है। नियमों के अनुसार भूमिगत खनन के बाद बालू भरना अनिवार्य होता है, लेकिन बीसीसीएल ने ऐसा नहीं किया और केवल खदान के मुहानों पर दीवार बना दी गई। इसका परिणाम यह हुआ कि गैस का दबाव बढ़ता गया और अब गैस जमीन फाड़कर बाहर निकल रही है तथा हवा के संपर्क में आकर लोगों के लिए खतरा बन रही है।

    सरयू राय ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हीं दीवारों को तोड़कर अवैध खनन किया जा रहा है, लेकिन इसे रोकने के लिए बीसीसीएल की ओर से कोई ठोस प्रयास नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्रों में सुरक्षा की जिम्मेदारी डीजीएमएस की होती है, लेकिन इस पूरे मामले में डीजीएमएस की भूमिका बेहद लापरवाही भरी और खतरनाक नजर आ रही है।

    उन्होंने कहा कि गैस रिसाव के बाद प्रभावित लोगों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की बात की जा रही है, जहां न तो रोजगार की व्यवस्था है और न ही अन्य मूलभूत सुविधाएं। सरयू राय ने साफ शब्दों में कहा कि बीसीसीएल और डीजीएमएस के गलत और भ्रष्ट कारनामों की सजा आज केंदुआडीह के आम लोग भुगत रहे हैं।

    विधायक सरयू राय ने भरोसा दिलाया कि वह इस गंभीर मामले को राज्य सरकार और केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल और डीजीएमएस भारत सरकार के उपक्रम हैं और भारत सरकार ने पुनर्वास के लिए लगभग 9 हजार करोड़ रुपये का फंड दिया है, साथ ही आग बुझाने के प्रयास भी किए गए हैं। ऐसे में वर्तमान हालात पर भी केंद्र सरकार को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

     

    केंदुआडीह गैस प्रभावित क्षेत्र के दौरे के बाद सरयू राय बोले- इस संकट के लिए बीसीसीएल प्रबंधन और डीजीएमएस जिम्मेदार।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़क हादसे में घायलों की मदद को आगे आईं विधायक पूर्णिमा साहू
    Next Article आए दिन होने वाले तमाशा से परेशान होकर कुसमुंडा में निजी कंपनी हुई सख्त, रोकी बाहरी दखल

    Related Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    June 18, 2026

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.