Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यालय, रांची में आज जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू जी ने की।

    बैठक में नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी, संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह जी तथा छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष श्री संजीव सिन्हा जी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष श्री सत्या तिवारी जी भी बैठक में शामिल हुए।

    बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी ने संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, जनसंपर्क अभियान, सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है और जन-जन तक पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने में सोशल मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी श्री दिनेश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

    बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी ने मंच से सोशल मीडिया के प्रभावी संचालन एवं संगठनात्मक गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार में किए जा रहे कार्यों की विशेष सराहना करते हुए श्री दिनेश कुमार का नाम लेकर प्रशंसा की। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा मिली यह सराहना कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी एवं उत्साहवर्धक रही।

    बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक पहुंचाने तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के मार्गदर्शन से उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।

    दिनेश कुमार का किया उल्लेख। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील
    Next Article भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    Related Posts

    58 लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    September 21, 2026

    शिक्षा सप्ताह में सीपीएस आदित्यपुर का शानदार प्रदर्शन

    September 21, 2026

    स्वच्छता ही सेवा के तहत सार्वजनिक स्थलों की गई सफाई

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    58 लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    शिक्षा सप्ताह में सीपीएस आदित्यपुर का शानदार प्रदर्शन

    स्वच्छता ही सेवा के तहत सार्वजनिक स्थलों की गई सफाई

    बिरसा जयंती व झारखंड स्थापना दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता

    हाईको इंजीनियर्स में 32 लाख की सामग्री हेराफेरी का आरोप

    पोटका कांग्रेस की बैठक में 26 सितंबर के प्रदर्शन में भागीदारी की अपील

    पंचायतों की समस्याओं को लेकर मुखिया संघ की बैठक

    भाकपा की जनसभा में केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना, 28 सितंबर को राजभवन घेराव का आह्वान

    118वीं दिनकर जयंती: सिमरिया में 23-24 सितंबर को लगेगा साहित्यकारों व राजनेताओं का मेला

    हाता में कल्पना मार्ट का हुआ उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.