जमशेदपुर बीजेपी महानगर में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम, 17 मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर बीजेपी महानगर संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए कुल 28 मंडलों में से 17 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा बीजेपी के प्रवेक्षक बिरिंची नारायण एवं चुनाव प्रभारी मनोज कुमार सिंह की देखरेख में की गई। मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद पूरे भाजपा संगठन में खुशी की लहर दौड़ गई। बीजेपी कार्यालय से लेकर संबंधित मंडलों तक कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों का…
Author: dhiraj Kumar
साकची पुर्वी के भाजपा मंडल प्रतिनिधि बने सन्नी संघी, एग्रिको आवास पर विधायक पूर्णिमा साहू से लिया आशीर्वाद जमशेदपुर: आज संगठन महापर्व के मद्देनजर जमशेदपुर भाजपा के कई मंडल अध्यक्ष एवं मण्डल प्रतिनिधि की घोषणा हुआ. भाजपा साकची पुर्वी के मंडल प्रतिनिधि सन्नी संघी को नियुक्त किया गया। नियुक्ति के उपरांत सन्नी संघी ने प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व, चुनाव पदाधिकारी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पुर्वी के विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, सभी पूर्व जिलाध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा की संगठन को और अधिक सशक्त व जनसेवा के संकल्प के साथ नई ऊँचाइयों तक…
सांसद कालीचरण सिंह ने दुम्बी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय का किया औचक निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद कालीचरण सिंह ने सदर प्रखंड अंतर्गत चतरा क्षेत्र के दुम्बी स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था, उपलब्ध शैक्षिक सुविधाओं तथा बच्चों के अध्ययन-अध्यापन की स्थिति का गहन जायजा लिया। सांसद सिंह ने कक्षा में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया, उनकी पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली और शिक्षकों से शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा…
डीबीएल के सहयोग से पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर गार्डन का सौंदर्यीकरण शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता डीबीएल के सहायक उपाध्यक्ष ने किया रेलवे स्टेशन परिसर अवस्थित गार्डन का। ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन, हावड़ा मंडल के लगातार प्रयास एवं उपायुक्त पाकुड़ मनीष कुमार के पहल पर दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड, पाकुड़ के सौजन्य से पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित गार्डन एवं प्लेटफार्म नंबर एक पर अधिकारी विश्राम गृह के बगल में अवस्थित गार्डन सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव सुनिश्चित हुआ है। इस बाबत दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के सहायक उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित गार्डन का निरीक्षण किया एवं दोनों गार्डन…
नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल बस से मजदूर की हुई दर्दनाक मौत, करीब 20 फीट मजदूर को साइकिल सहित घसीटा ले गया बस राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम स्थित नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की बस सोमवार कि अहले सुबह शिक्षकों एवं छात्रों को स्कूल छोड़ कर लौटते वक्त हुई दर्दनाक हादसा। यह घटना करीब 7:30 बजे हाता चौक पर हुई है जहां बस की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि मृतक को लगभग 20 फीट तक साइकिल सहित घसीटा गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक…
भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नितिन नवीन को राजेश शुक्ल ने बधाई दी राष्ट्र संवाद संवाददाता प्रदेश भाजपा झारखंड के वरिष्ठ नेता और झारखंड के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दिया है और आशा व्यक्त किया है कि उनके लंबे अनुभव और दक्षता से पार्टी को और मजबूती मिलेगी l श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रह चुके है ने इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, भारत के…
भाजपा का बड़ा फैसला: नितिन नबीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अर्जुन मुंडा के साथ नेताओं ने दी बधाई राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली/पटना।भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे इस पद पर जेपी नड्डा का स्थान लेंगे। भाजपा के इस निर्णय को संगठन को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है। नितिन नबीन बिहार की राजनीति का जाना-पहचाना नाम हैं। वे वर्तमान में बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री हैं और बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र…
पूर्वी सिंहभूम मारवाड़ी सम्मेलन चुनाव: मुकेश मित्तल फिर बने अध्यक्ष राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2026- 28 का आम चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. मतगणना के बाद निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने एक बार फिर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर ली. चुनाव में कुल 1148 मत पड़े, जिसमें मुकेश मित्तल को सर्वाधिक 413 मत प्राप्त हुए. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेश शर्मा को 367 मत मिले, जबकि तीसरे प्रत्याशी विवेक चौधरी को 365 मतों से संतोष करना पड़ा. परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया और…
आधुनिक चिकित्सा से बदली गर्भावस्था की देखभाल, गर्भ में ही संभव हो रही बीमारियों की पहचान जमशेदपुर, मेडिकल साइंस में तेजी से हो रही प्रगति ने गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे की देखभाल को पूरी तरह नई दिशा दे दी है। अब गर्भ के शुरुआती चरण में ही बच्चे से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों की पहचान संभव हो गई है और कुछ मामलों में गर्भ के दौरान ही उपचार भी किया जा रहा है। यदि गर्भधारण के बाद महिलाओं की समय-समय पर जांच होती रहे, तो होने वाले बच्चे को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से काफी हद तक बचाया जा…
अपराध नियंत्रण के मामले में आदित्यपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के चार वाहनों के साथ दो आरोपी हुए गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की चार मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रवि महतो उर्फ पतली और सूरज सोय उर्फ डाकू के रूप में हुई है। दोनों एलआईसी कॉलोनी के नीचे घासी राम के घर में किरायेदार के तौर पर रह रहे थे। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।…
